मिर्जापुर। अपना दल (एस) के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने रविवार को विंध्याचल में वसंत पंचमी की तैयारियों का जायजा लिया।
इस मौके पर उन्होंने अधिकारियों को श्रद्धालुओंं के साथ मर्यादित व्यवहार करने की नसीहत दी। कहा कि कोई भी ऐसा काम न करें, जिससे बाहर गलत संदेश जाए। इसके बाद उन्होंने छानबे के दिवंगत विधायक राहुल प्रकाश कोल की पुण्यतिथि कार्यक्रम में शामिल हुए।
साथ ही अपने आवास पर लोगों की समस्याएं भी सुनीं। कैबिनेट मंत्री ने मां विंध्यवासिनी देवी के धाम विंध्याचल पहुंचकर दर्शन पूजन किया। इसके बाद जिला प्रशासन द्वारा वसंत पंचमी के अवसर पर की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
उन्होंने दर्शन पूजन करने आए हुए श्रद्धालुओं से वार्ता भी किया। श्रद्धालुओं ने बताया कि उन्हें किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है। कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि विंध्य धाम में आने वाले हर श्रद्धालु के साथ किसी भी प्रकार का अनैतिक व्यवहार न किया जाय। इस अवसर पर एडीएम शिव प्रताप शुक्ल, एएसपी नक्सल ओम प्रकाश सिंह आदि थे। संवाद