फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मौके पर जाकर मामलों का निपटारा करें अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को कर करेतर, सीएम डैशबोर्ड और राजस्व की समीक्षा की। आईजीआरएस और वाणिज्य कर की प्रगति खराब होने पर डीएम ने नाराजगी जताई। कहा कि अधिकारी स्वयं मौके पर जाकर मामलों का निस्तारण करें।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कि सीएम डैशबोर्ड राजस्व की समीक्षा बैठक में 29 मदों में जिले को ए प्लस श्रेणी प्राप्त हुई हैं। जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि वे अपने विभागों की योजनाओं में अगले माह ए प्लस श्रेणी लाना सुनिश्चित करें। विद्युत निगम की समीक्षा में डीएम ने अधिशासी अभियंता विद्युत से कहा कि पीएम सूर्यघर योजना में सभी नगर पालिका व नगर पंचायत के नागरिकों की वार्डवार सूची उपलब्ध कराएं ताकि अभियान चलाकर पात्र लोगो को इस योजना से लाभान्वित किया जाए। उन्होंने कहा कि जिले के 100 बड़े बकायेदारो की सूची सभी उप जिलाधिकारियों को उपलब्ध करा दें, ताकि अग्रिम कार्रवाई कराई जा सके।
उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों से कहा कि प्रायः यह देखा जा रहा है कि सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारियों के देयकों का भुगतान करने में विलंब किया जा रहा है, जो घोर लापरवाही है। सभी उप जिलाधिकारियों को सेवानिवृत्त कर्मचारियों के देयकों का समय से भुगतान कराने की हिदायत दी। कहा कि पांच वर्ष से ज्यादा पुराने मामले का जल्द से जल्द निपटारा करें। बैठक में एडीएम शिव प्रताप शुक्ल, एसडीएम सदर गुलाब चंद्र आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें