आल इंडिया फोरम आफ बीएसएनएल यूनियंस एसोसिएशन नई दिल्ली के आहवान पर चार सूत्री मांगों को लेकर गुरुवार को जिला सचिव नागेंद्र सिंह के नेतृत्व मेें सभी कर्मचारी-अधिकारी एक दिवसीय हड़ताल पर रहे।
बीएसएनएल यूनियंस एसोसिएशन मिर्जापुर की ओर से हड़ताल के दौरान आयोजित सभा के दौरान मांग किया गया कि एक जनवरी 2017 से वेतन व पेंशन पुनरीक्षण शीघ्र किया जाए तथा बीएसएनल के सीधे भर्ती कर्मचारियों को सेवानिवृत्त लाभ दिया जाए।
इस दौरान मांग किया गया कि बीएसएनएल में ट्रेड यूनियन गतिविधि करने पर लगाए गए प्रतिबंध को वापस लिया जाए।
इस मौके पर जिला सचिव नागेंद्र सिंह सहित धीरेंद्रधर दूबे, अमरनाथ मालवीय, सुभाष सिंह, मान सिंह पटेल, अवधेश नारायण, सुरेंद्र बिंद, नरेश, ललित मोहन मिश्र, मनीष जायसवाल, रामजीत, लाल बहादुर, जमालुद्दीन, श्याम गोपाल खत्री, देवेंद्र श्रीवास्तव, वंश बहादुर, विनय श्रीवास्तव, राजेश, त्रिभुवन, रीता देवी, अनुसूईया, संगीता, भरत यादव, आरजे पाल, वंशराज पाल, राम लोटन, जेपी गुप्त, राकेश पाठक, जयशंकर, लालजी प्रसाद आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।