फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीतिक शुचिता के प्रतीक थे दीनदयाल

Fri, 28 Jul 2017 12:34 AM IST
mirzapur news
विज्ञापन
भाजपा के सम्मेलन में पार्टी पदाधिकारी।
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में गुरुवार को नगर के लालडिग्गी स्थित मिलन पैलेस हाल में जिला संगोष्ठी व कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। पंडित दीन दयाल उपाध्याय जन-शताब्दी समारोह के तहत आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने जनसंघ के त्रिलोकी नाथ पुरवार, बिंद्रा विश्वकर्मा, रामचंद्र गुप्ता, राधेश्याम,    विंध्यवासिनी    लाल एवं गुलाब चंद्र पांडेय को   अंगवस्त्रम व प्रशस्ति पत्र सहित पं. दीन दयाल उपाध्याय का चित्र देकर सम्मानित किया।       
विज्ञापन

भाजपा के जिला संगोष्ठी व कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा कि पं. दीन दयाल उपाध्याय की राजनीतिक शुचिता एवं प्रमाणिक पावन विचार आज के राजनीतिक फलक पर ध्रुव नक्षत्र की भांति अवलोकित हैं। पंडित जी ने कहा था कि हम वोटों के लिए सौदेबाजी नहीं करेंगे। कुछ लोगों ने हिंदू-मुस्लिम में भेद अपने स्वार्थ के लिए बनाए रखा है। प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि हम सांप्रदायिक कदापि नहीं है। जिला प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने कहा कि पं दीन दयाल जी का मानना था कि एकात्म मानव दर्शन, मानव जीवन एवं संपूर्ण सृष्टि के एकमात्र संबंध का दर्शन है। उन्होंने कहा कि दीन दयाल जी ने एकात्मवाद के आधार पर एक ऐसे राष्ट्र की कल्पना की, जिसमें विभिन्न राज्यों की संस्कृतियां विकसित हों और एक ऐसा मानव धर्म उत्पन्न हो, जिसमें सभी धर्मों का समावेश हो। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष बालेंदुमणि त्रिपाठी व संचालन गोष्ठी के संयोजक लक्ष्मी शंकर पांडेय ने किया। इस दौरान गंगा सागर दूबे, पूर्व सांसद रामसकल, रमेश दूबे, राजेंद्र सिंह, मनोज श्रीवास्तव, संतोष गोयल, विरेंद्र प्रताप यादव, निर्मला राय, मालती त्रिपाठी, महेंद्र जायसवाल, मनोज दूबे, ननकू राम प्रजापति, सीताराम अग्रहरि, नंदजी चौबे, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें