फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामांकन पत्रों की जांच में दिनभर जुटे रहे अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत व ग्राम पंचायत सदस्य के प्राप्त नामांकन पत्रों की जांच के दूसरे दिन शनिवार को अधिकारी व कर्मचारी जुटे रहे। दिनभर चली नामांकन पत्रों की जांच में कुछ विकास खंडो को छोड़कर अन्य विकास खंडों में देर शाम तक पर्चों की जांच पड़ताल चलती रही।
विज्ञापन

जिगना, विकास खंड छानबे में आरओ संदीप कठेरिया ने बताया कि अभी कोई पर्चा खारिज नहीं है। विजयपुर के एक पर्चा के लिए आपत्ति आई है जिसका निस्तारण होना है। प्रधान व बी डी सी व ग्राम पंचायत सदस्य के लिए कुल 3258 नामांकन पत्र सहायक निर्वाचन अधिकारी के पास जमा हुआ है। जिसमे प्रधान के लिए 1156 क्षेत्र पंचायत सदस्य के 892 तथा ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 1210 दावेदारों ने नामांकन किया है। इस दौरान प्रभारी खंड विकास अधिकारी ऋषिमुनि उपाध्याय उपस्थित रहे। लालगंज, शनिवार को अंतिम दिन नामांकन पत्र जांच में मामूली संशोधन के बाद सभी पदों के लिए जमा पर्चे वैध पाए गए। ग्राम प्रधान पद के लिए कुल 496, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 430 तथा ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 614 नामांकन पत्र जमा किया गया है। एआरओ अफजल ने बताया कि अधिकतर ग्राम पंचायत वार्ड सदस्यो को निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है। कछवां, मझवां विकास खंड में ग्राम प्रधान पद के लिए 475, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद हेतु 525 व ग्राम पंचायत सदस्य के लिए कुल 1024 नामांकन पत्र प्राप्त हुए थे। जिसमे क्षेत्र पंचायत सदस्य के तीन नामांकन पत्र अवैध पाए गए। सिटी ब्लाक में 87 ग्राम पंचायतों के लिए बनाए गए 18 काउंटरों पर ग्राम प्रधान के 914, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 1011 व ग्राम पंचायत सदस्य के 1603 नामांकन पत्रों को मिलाकर कुल 3538 पर्चे जमा किए थे। कुछ नामांकन पत्रों में प्रस्तावक के नाम फर्जी ढंग से बिना उसकी मर्जी के डाल दिए गए थे। अपत्ति पर ऐसे लगभग आधा दर्जन से उपर पर्चे निरस्त कर दिए गए। इस मौके पर निर्वाचन अधिकारी सिटी पंकज कुमार सिंह, खंड विकास अधिकारी सिटी श्वेतांक सिंह, सहायक विकास अधिकारी पंचायत प्रदीप कुमार सिंह, चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव, शेषनारायण सिंह उपस्थित रहे। सीखड़, चुनाव अधिकारी डॉ घनश्याम गुप्ता के मौजूदगी में ब्लाक मुख्यालय पर अंतिम दिन नामांकन पत्रों की जांच जारी रहा। ग्राम प्रधान के कुल 255 जांच में वैध पाए गए। बीडीसी सदस्य पद के लिए आए 260 पर्चो में से तम्मन पट्टी का पर्चा निरस्त हुआ। इस दौरान एडीओ आईएसबी केके सिंह, एडीओ एजी अमरनाथ, एडीओ पंचायत रामनरेश के अलावा चौकी इंचार्ज जमुआ रामकेश सिंह में पुलिस फोर्स के साथ सुरक्षा व्यवस्था में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें