हलिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के बडौहा गांव में शुक्रवार की देर रात को संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से हजारों का सामान जलकर राख हो गया। क्षेत्र के बडौहा गांव निवासी किसान सत्तार व शकूल की पाही झरना गांव में स्थित है। शुक्रवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में कच्चे खपरैल मकान में आग लग गई। इससे सिंचाई के लिए रखा लगभग सौ नग पाइप, पंप सेट मशीन, मोटर पंप सहित अनाज सामग्री लगभग 15 क्विंटल गेहूं, सरसों, चना सहित गृहस्थी का सामान चारपाई, गद्दा के अलावा अन्य सामग्री जलकर राख हो गई। ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया, लेकिन आग इतना विकराल रूप धारण कर लिया था कि कच्चे मकान में रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। किसान ने जिला प्रशासन से मुआवजे की मांग किया। किसान ने बताया कि लगभग डेढ़ लाख का नुकसान हुआ है।