फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता सूची, बूथ के संबंध में करें आठ तक आपत्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव के लिये मतदेय स्थलों एवं मतदाता सूची के संबंध में आठ फरवरी तक आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है। इसके बाद 11 फरवरी को आपत्तियों का निस्तारण करने के साथ ही उसी दिन मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन भी किया जाएगा।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को जिला मजिस्ट्रेट प्रवीण कुमार लक्षकार की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक में यह जानकारी दी गई। बताया गया कि आयोग की तरफ से दिए गए निर्देशों के अनुसार मतदेय स्थलों का प्रस्ताव निर्धारित प्रारूप पर राजनीतिक दलों की सहमति से तैयार किया जाना है। इसमें प्रस्तावित मतदेय स्थलों की सूची सभी राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों को उपलब्ध कराया गया। जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि मिर्जापुर-सोनभद्र स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के लिये 16 मतदेय स्थल बनाये गये हैं। प्रस्तावित मतदेय स्थलों पर प्राप्त दावों व आपत्तियों का निस्तारण 11 फरवरी को किया जायेगा। उसी दिन अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन भी किया जायेगा।
जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि विधान परिषद सदस्य के निर्वाचन में नगर निगम, नगर पालिका परिषद, जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायतों के सदस्य ही मतदान कर सकते हैं। ग्राम प्रधान क्षेत्र पंचायतों में पदेन सदस्य हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी व अपर जिला मजिस्ट्रेट शिव प्रताप शुक्ल ने बताया कि मिर्जापुर-सोनभद्र स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के लिये कुल 6660 मतदाता मतदान करेंगे। इसमें मिर्जापुर के 2055 मतदाता शामिल हैं। जनपद के सभी क्षेत्र पंचायतों, नगर पालिका परिषद, नगर पंचायतों को मतदेय स्थल बनाया गया है।
विज्ञापन

निर्वाचन आयोग की तरफ से सामान्य जाति वर्ग के लोगों के नामांकन के लिये दस हजार रुपये जमानत राशि निर्धारित की गई है, जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के लोगों के लिए पांच हजार रुपये जमानत राशि निर्धारित की गई है। अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के प्रत्याशियों को जाति प्रमाण पत्र लगाना अनिवार्य होगा। नामांकन पत्र के साथ जमा धनराशि का चालान लगाना होगा। यदि प्रत्याशी दो या तीन सेट में नामांकन पत्र जमा करते हैं तो प्रथम सेट में मूल प्रति लगानी होगी। किसी भी प्रत्याशी के लिये दस प्रस्तावक अनिवार्य हैं। बैठक में डिप्टी कलेक्टर अश्वनी कुमार सिंह, भरत लाल सरोज, डॉ. अभिनीत कुमार, सहायक निर्वाचन अधिकारी नन्हकू सिंह के अलावा राजनीतिक दलों से कांग्रेस प्रवक्ता छोटे खान, सह सचिव भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी दिनेश कुमार यादव, भाजपा से चंद्रांशु गोयल एवं अरविंद श्रीवास्तव, एमसीपी रवि गुप्ता, सीपीआई, संजय यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें