फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यक्ष व सचिव को दिलाई शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। लालडिग्गी स्थित मिलन पैलेस में शनिवार की देर शाम रोटरी एवं रोट्रेक्ट क्लब विंध्याचल मंडल का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। इस दौरान नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गयी।
विज्ञापन

मुख्य अतिथी रोटरी मंडल अध्यक्ष केके श्रीवास्तव व विशिष्ट अतिथि राजन गुप्ता ने रोटरी क्लब अध्यक्ष श्रीगोपाल सोनी व सचिव अमित सिंह व रोट्रेक्ट क्लब अध्यक्ष विवेक सिंह राजपूत व सचिव अपूर्णा शुक्ला को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाया। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां देर रात तक सदस्यों ने आनंद उठाया। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान रोटरी क्लब अध्यक्ष ने कहा कोरोना महामारी के बीच आने वाले वैक्सीन को आम जनमानस तक पहुंचाने में रोटरी क्लब अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निवर्हन करते हुए सरकार व लोगों की मदद करें। इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री संतोष गोयल, अजय जायसवाल, मयंक गुप्ता, विवेक बरनवाल, मौसमी सोनी, शिवांगी गुप्ता, ऐश्वर्या कसेरा, अरम्या सिंह, विशाखा, महावीर सेठिया, मनोज अग्रवाल व अरुण अग्रवाल आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संजय सिंह गहरवार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें