फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब मोबाइल वाहन से मिलेगा आलू-प्याज

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। बाजार में सब्जियों के बढ़ते भाव को देखते हुये नगर वासियों को सस्ते दर पर आलू व प्याज उपलब्ध कराने के लिए उद्यान विभाग ने दो मोबाइल वाहनों को चलाया है। गुरुवार को जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल ने कलेक्ट्रेट से हरी झंडी दिखा कर गाडि़यों को रवाना किया। कलेक्ट्रेट से बाहर निकलते ही प्याज व आलू लेने के लिए वाहनों के करीब भीड़ जमा हो गई। कुछ देर के लिए जाम जैसा माहौल रहा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि बाजार में आलू और प्याज के दाम बढ़ रहे हैं। इसको देखते हुए शासन के निर्देश पर सस्ते दर पर आलू और प्याज मुहैया कराने के लिये मोबाइल वाहनों को चलाया गया हैं। यह मोबाइल वाहन नगर के विभिन्न स्थानों पर जाकर लोगों को 25 रुपये प्रति किलोग्राम आलू एवं 40 रुपये प्रति किलोग्राम प्याज उपलब्ध कराया जायेगा। यह वाहन जिला उद्यान विभाग की तरफ से चलाया गया है। जिलाधिकारी ने यह भी बताया कि आलू के गोदामों को खाली करवा लिया गया है। बाजारों में भी अधिकारियों को लगाया गया है। यदि कहीं भी आलू व प्याज की जमाखोरी की शिकायत पायी जाती है तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी। इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी मेवाराम के अलावा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें