मिर्जापुर। विंध्याचल मंडल के लोगों को अब आनलाइन धोखधड़ी के मामले के लिए थाने और साइबर सेल जाने की जरुरत नहीं पड़ेगी। लानलाइन धोखाधड़ी के मामलों के निस्तारण के लिए शहर कोतवाली परिसर में साइबर क्राइम थाना बन गया है। जिसका शुभारंभ सोमवार को किया जाएगा। इसके लिए लिए तकनीकी दक्ष पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।
आनलाइन ठगी और साइबर क्राइम के शिकार लोगों को काईवाई के लिए थाने का चक्कर लगाना पड़ता था। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में इसके लिए अलग से साइबर सेल बना है, पर लोग लोग पहले थाने पर ही जाते थे। साइबर सेल में भी तीन लोगों की तैनाती थी और मामले अधिक थे। साइबर क्राइम के मामले बढ़ने के चलते साइबर क्राइम थाना बनाए जाने का निर्णय लिया गया। एएसपी सिटी संजय कुमार ने बताया कि शहर कोतवाली में साइबर क्राइम थाना बनाया गया है। यह थाना विंध्याचल परिक्षेत्र का पहला थाना है। साइबर क्राइम थाने में तीनों जनपदों के मामले का निस्तारण किया जाएगा। इसके लिए मिर्जापुर, भदोही और सोनभद्र से 27 लोगों की तैनाती की गई है। इसमें एक इंस्पेक्टर, तीन एसआई और अन्य सिपाही है। इसमें तकनीकी दक्ष लोगों को रखा गया है। सभी को साइबर क्राइम से जुड़े अपराध की पहचान और आईटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज करने का प्रशिक्षण दिया गया है। सोमवार को आईजी पियूष श्रीवास्तव साइबर क्राइम थाने का उद्घाटन करेंगे।