फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं पहुंचे वन कर्मी, ग्रामीणों ने पकड़ा मगरमच्छ

विज्ञापन
विज्ञापन
पटेहरा। लालगंज थाना क्षेत्र के बनकी गांव रविवार को दूसरे दिन भी खेत में तालाब में मगरमच्छ दिखाई दिया। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दिया, पर वन विभाग के लोग शनिवार की तरह रविवार को भी नहीं आए। इस पर ग्रामीण खुद जाल लेकर तालाब में कूद गए और मगरमच्छ को पकड़कर बाहर निकाला। इसके बाद सूचना पर घंटो बाद पहुंची वन विभाग की टीम मगरमच्छ को ले जाकर सिरसी बांध में छोड़ा।
विज्ञापन

बनकी गांव निवासी दीपक पटेल के खेत के तालाब में शनिवार को मगरमच्छ दिखाई दिया था। वन विभाग को सूचना दी गई, पर कोई नहीं आया। रविवार को फिर मगरमच्छ दिखाई देने पर ग्रामीणों ने सिरसी रेंजर पप्पूराम को सूचना दिया। रेंजर ने टीम भेजने का आश्वासन दिया, पर कोई नहीं आया। घंटो इंतजार के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सिरसी रेंजर को फोन किया, पर फोन नहीं उठा। रेंजर की इस रवैये से आक्रोशित ग्रामीण खुद जाल लेकर अपनी जान जोखिम में डालकर तालाब में कूद गए। घंटो मशक्कत के बाद किसी तरह मगरमच्छ को जाल में फंसा लिया और बाहर निकाल कर रस्सी से बांधकर रेंजर को सूचना दिया। सूचना के चार घंटे बाद वन विभाग के दो कर्मचारी मौके पर पहुंचे और बंधे हुए मगरमच्छ को ले जाकर सिरसी बांध में छोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें