फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्य न करने पर टीए व सचिवों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। पथरहिया स्थित मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को जिले के चार विकास खंड के तकनीकी सहायक और सचिवों के कार्यों की समीक्षा की गई। कार्य न करने अथवा अपेक्षित प्रगति न होने से नाराज सीडीओ ने तकनीकी सहायक और सचिव को नोटिस जारी किया है। चेतावनी दी है कि यदि कार्य में प्रगति नहीं हुई तो कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिले के मझवां, नरायनपुर व कोन विकास खंड के कार्यों की समीक्षा की गई। कोन व दोनों अन्य विकास खंडों में कार्य की प्रगति अत्यंत शोचनीय पाई गई। कोन में तो काम की प्रगति एकदम शून्य रही। मनरेगा व अन्य विकास की योजनाओं पर ध्यान ही नहीं दिया गया था। इस पर सीडीओ अविनाश सिंह ने सभी सचिवों व तकनीकी सहायकों को नोटिस जारी की और कहा कि उनकी एक बार फिर से समीक्षा की जाएगी। उस समय यदि कार्य की प्रगति फिर इसी प्रकार रही तो कठोर कार्रवाई की जाएगी। सीडीओ ने कहा कि इस समय शासन लोगों को विकास परक योजनाओं से जोड़ना चाहती है। लोगों को रोजगार देना चाहती है। यदि इसमें कोई कोताही बरती गई तो वह क्षम्य नहीं होगा। कठोर कार्रवाई की जाएगी।
इनसेट
तकनीकी सचिव पर लटकी बर्खास्तगी की तलवार
मिर्जापुर। सीडीओ ने कोन विकास खंड के एक तकनीकी सहायक के खिलाफ बर्खास्तगी के संकेत दिए हैं। उनका कहना है कि इनका काम एकदम शून्य है। बार- बार की चेतावनी के बाद भी कोई असर नहीं हो रहा है। उनको अपना पक्ष प्रस्तुत करने के लिए अंतिम अवसर दिया जा रहा है। इसके बाद भी यदि सुधार नहीं हुआ तो बर्खास्तगी तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें