मिर्जापुर। लालगंज के थरपरसिया में कूड़ा संग्रह केंद्र अधूरा पाए जाने पर जिला पंचायत राज अधिकारी संतोष कुमार ने सचिव और खंड प्रेरक को नोटिस जारी किया। तथा ग्राम प्रधान को एक सप्ताह के अंदर अधूरे कार्य पूरा करने का निर्देश दिया।
जिला पंचायत राज अधिकारी ने मंगलवार को थरपरसिया में हुए औचक निरीक्षण में नवनिर्मित अंत्येष्टि स्थल को भी देखा। अंत्येष्टि स्थल पहुंचने के लिए संपर्क मार्ग बनाए का निर्देश दिया। इसी तरह डीपीआरओ ने राजगढ़ विकास खंड के खोराडीह व बरहो में बने अंत्येष्टि स्थल को देखा। उन्होने ओएसआर जनरेट करने, पंचायत सहायक को सभी आवश्यक रजिस्टर तैयार करने के साथ ही सामुदायिक शौचालय मरम्मत के साथ ही विंध्य स्वच्छता प्रतिष्ठान संचालित करने का निर्देश दिया।