बेसिक शिक्षा विभाग ने विकास खंड पहाड़ी में बिना के मान्यता चल रहे स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई करने का मन बना लिया है। खंड शिक्षा अधिकारी किरन बाला सिंह ने बिना मान्यता संचालित 21 स्कूलों को चिंहिंत कर नोटिस जारी किया है। संबंधित विद्यालयों से दो दिन के अंदर मान्यता की कापी मांगा है। दो दिनों के अंदर मान्यता की कापी जमा नहीं करने वाले विद्यालयों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराते हुए कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है।
पहाड़ी ब्लाक में बिना मान्यता के स्कूलों का संचालन धड्ल्ले से हो रहा था। जिसकी शिकायत मिलने पर बीएसए मनभरन राम राजभर ऐसे स्कूलों को चिन्हित कर कार्रवाई करने के लिए कहा था।बीएसए के निर्देश पर 21 स्कूूलों को चिंहिंत किया गया है। जिसमें हाईटेक पब्लिक स्कूल पड़री, इंग्लिश स्कूल पड़री, शिक्षा बाल मंदिर भालपुर, शशांक पब्लिक स्कूल विरोहिया, श्रीमती चंपा देवी जूनियर हाईस्कूल गहिरा, शिवाजी शिक्षा निकेतन मोहनपुर भवरख, रेनबो पब्लिक स्कूल टौंगा सहित अन्य शामिल है। चिन्हित किए गए स्कूलों को खंड शिक्षा अधिकारी किरनबाला सिंह ने नोटिस भेजा है। जिसमें कहा कि बिना सक्षम अधिकारी से मान्यता प्राप्त किए ही स्कूलों का संचालन किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि स्कूल के मान्यता की कापी दो दिवस में कार्यालय परिसर में जमा करें। अन्यथा उनके स्कूलों का संचालन तत्काल बंदा दिया जाएगा। बिना मान्यता स्कूल संचालन करते पकड़े जाने पर आरटीई एक्ट 2009 के तहत एक लाख रूपए तक का जुर्माना और उल्लंघन जारी रहने पर प्रति दिन दस हजार की दर से जुर्माना हो सकता है। स्कूल प्रबंधन के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराया जाएगा। वहीं दूसरी तरफ बेसिक शिक्षा विभाग की कार्रवाई से स्कूल प्रबंधन में हड़कंप मच गया है। नोटिस जारी करने से अन्य अमान्य स्कूलों के संचालकों में भी हड़कंप मचा हा।ऐ