फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संचारी रोग नियंत्रण अभियान में नहीं मिला एईएस व जेई का मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के दौरान जिले में अभी तक कोई भी बच्चा तीव्र इन्सेफलाइटिस सिनड्रोम (एईएस), जापानी इन्सेफलाइटिस (जेई) से संक्रमित नहीं मिला है। सहायक मलेरिया अधिकारी प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम मच्छरों के प्रकोप और कोरोना महामारी से बचाव की जानकारी देने में जुटी है। सभी के प्रयास से जनपद में अभी तक कोई भी बच्चा तीव्र इन्सेफलाइटिस सिनड्रोम (एईएस), जापानी इन्सेफलाइटिस (जेई ) से संक्रमित नहीं मिला है।
विज्ञापन

जनपद के सिटी विकास खण्ड में खुटहां मौनस ग्राम में सहायक मलेरिया अधिकारी और मलेरिया इंस्पेक्टर के नेतृत्व में एएनएमए आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के जरिये घर-घर जाकर लोगों को संचारी रोगों और कोरोना के प्रति जागरूक कराया जा रहा है। मलेरिया इंस्पेक्टर तरूण भारती ने बताया कि गृह भ्रमण के दौरान आशा, एएनएम को कोविड प्रोटोकाल का ध्यान रखने को कहा गया है। आशा कार्यकर्ता मास्क जरूर लगाएं, हाथों को हर एक घंटे पर साबुन से धोएं, कम से कम दो गज की दूरी से बात करें, घर की कुण्डी या दरवाजा न छुएं और न खटखटाएं आवाज देकर परिवार के सदस्यों को बुलाएं और बात करें। साथ ही ग्रामवासियों को कोरोना महामारी से बचने के बाबत भी जानकारी दी जा रही है। साथ ही बताया जा रहा है कि अगर किसी में भी कोरोना के लक्षण प्रतीत हो तो वह फौरन अपनी सीएचसी पर जांच कराये।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें