मिर्जापुर। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार और पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह ने शनिवार को मड़िहान थाने में समाधान दिवस में लोगों की समस्याओं को सुना। मड़िहान थाने मेें जिले के दोनों आला अधिकारी मौजूद थे, इस दौरान कुल 14 मामले आए, पर एक भी मामले का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। सभी मामलों के निस्तारण के लिए टीम को रवाना किया गया। जिले में कुल 65 मामले आए। इसमें तीन का ही मौके पर निस्तारण किया जा सका।
डीएम ने कहा कि राजस्व के मामलों में लेखपाल या राजस्व के अधिकारी पुलिस के साथ जाएं और समस्या का निस्तारण किया जाए। एसपी ने कहाकि पंचायत चुनाव को देखते हुए सभी मामलों में सक्रियता बरती जाए। कटरा कोतवाली में एक प्रार्थना पत्र, विंध्याचल थाने में चार प्रार्थना पत्र, देहात कोतवाली में दो, कछवां में चार, चील्ह थाने में तीन, थाना चुनार में चार, जमालपुर में तीन, थाना लालगंज में दो, हलिया में 12, जिगना में चार, अहरौरा में चार, मड़िहान में 14 प्रार्थना में एक भी प्रार्थना पत्र का निरस्तारण नहीं हुआ। पड़री थाने में पांच से एक, अदलहाट थाने में तीन में एक, विंध्याचल में एक प्रार्थना पत्र का निरस्तारण किया गया। समाधान दिवस के बाद एसपी ने जंगल में कांबिंग किया।