फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने किया क्वारंटीन सेंटर का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। कोविड-19 कोरोना महामारी के बचाव व रोकथाम के लिये नियुक्त नोडल अधिकारी/विशेष सचिव सूचना सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने रविवार को अपने भ्रमण के दौरान आश्रम पद्धति विद्यालय परसिया में बनाये गये क्वारंटीन सेंटर का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान उपस्थित चिकित्सक ने बताया कि इस क्वारंटीन सेंटर में 22 लोगों को क्वारंटीन किया गया है। जिनका सैंपल लेकर जॉंच के लिये भेजा गया है। इस दौरान नोडल अधिकारी वहां तैनात महिला सुनीता दूबे से वार्ता की गयी। सुनीता ने बताया कि सुबह नाश्ता दिया जाता है। खाना में दाल, रोटी, चावल व सब्जी तथा शाम को सब्जी रोटी या दाल दिया जा रहा है। सुनीता ने यह भी बताया कि दोपहर तीन से चार बजे के आसपास लाई व चना भी दिया जा रहा है। सुनीता ने बताया उन्हें कोई परेशानी नहीं है उन्हें छोड दिया जाए, जिस पर नोडल अधिकारी ने आश्वस्त किया कि जांच रिपोर्ट भेजी गई है रिपोर्ट प्राप्त होने पर यदि निगेटिव रिपोर्ट आती है तो चिकित्सकों के द्वारा उन्हें घर भेज दिया जायेगा। नोडल अधिकारी ने इसके बाद सैमफोर्ड स्कूल नटवा में बनाये गये क्वारंटीन सेंटर/कोविड अस्पताल (जहां पर पाजिटिव मरीज रखे गये है) में भी जाकर निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी द्वारा उपस्थित चिकित्सकों व फार्मासिस्ट से वार्ता कर दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। नोडल अधिकारी ने भर्ती मरीज से वार्ता कर क्वारंटीन सेंटर में दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली गयी।
कोविड अस्पताल में बाहर ही निष्प्रयोत्य मास्क, सूज कवर व अन्य स्वास्थ्य निष्प्रयोज्य सामान रखा गया है। नोडल अधिकारी ने सेंटर के प्रभारी को निर्देशित किया कि इसका निस्तारण प्रतिदिन किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें