फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने रायपुर पोख्ता का भ्रमणकर सफाई का जाना हाल

विज्ञापन
सिटी विकास खंड के रायपुर पोख्ता गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय धोबही का निरीक्षण कर लौटते नोडल अध? - फोटो : MIRZAPUR
विज्ञापन
मिर्जापुर। नोडल अधिकारी एवं विशेष सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह जिला मुख्यालय से सटे सिटी विकास खंड के रायपुर पोख्ता गांव का निरीक्षण किया। शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालय धोबही पहुंचे नोडल अधिकारी ने विद्यालय परिसर की भव्यता व साफ-सफाई देखकर प्रसन्नता व्यक्त की। नोडल अधिकारी पास ही स्थित स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर ग्रामीण महिलाओं को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में पूछताछ की।
विज्ञापन

इतना ही नहीं गांव का भ्रमणकर उन्होंने साफ-सफाई का जायजा लिया। शौचालय और उसके प्रयोग के बारे में उन्होंने ग्रामीणों की जुबानी सुनी। इस दौरान सीडीओ अविनाश सिंह, डीपीआरओ अरविंद कुमार, एसडीएम गौरव श्रीवास्तव, बीडीओ सिटी श्वेतांक सिंह, एडीओ पंचायत पीके सिंह, ग्राम प्रधान हरिश्चंद शुक्ल, बीसी विभा बिंद, मनीष पांडेय व रामसागर उर्फ बंशी शुुक्ल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें