फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्योगों की स्थापना में नहीं आने दी जाएगी कोई दिक्कत: मंडलायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
निवेश मित्र पोर्टल पर समय सीमा बीत जाने के बाद प्रदर्शित हो रहे आवेदन पत्रों पर मंडलायुक्त ने लोक निर्माण विभाग, राजस्व, सोनभद्र के फिल्म बंधु एवं राजस्व विभाग को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांग लिया है। उन्होंने भदोही में गजिया ओवरब्रिज के सर्विस रोड का निर्माण कार्य पूरा नहीं होने पर सेतु निगम के परियोजना प्रबंधक से कड़ी नाराजगी जताई। साथ ही एक सप्ताह के अंदर कार्य पूरा कराकर भदोही के जिलाधिकारी को अवगत कराने का निर्देश दिया। उन्होंने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (जीआईएस) से संबंधित वर्चुअल माध्यम से जुड़े निवेशकों से बात कर भरोसा दिलाते हुए कहा कि उद्योग स्थापना में जिले में किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन

मंडलायुक्त डॉ. मुथुकमार स्वामी बी की अध्यक्षता में मंगलवार को आयुक्त कार्यालय में मंडलीय उद्योग बंधु एवं ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (जीआईएस) की बैठक हुई। इसमें मंडल के तीनों जिलों मिर्जापुर, सोनभद्र व भदोही के इन्वेस्टर जूम एप के माध्यम से शामिल हुए। बैठक में भदोही नगर में जल निकासी की व्यवस्था पर चर्चा हुई। मंडलायुक्त ने इस मामले को जिला स्तरीय उद्योग बंधु की बैठक में रखने का निर्देश दिया। इस मसले पर मंडलायुक्त ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता से नाराजगी जताते हुए सात दिन के अंदर स्पष्टीकरण भी मांगा।
इसी प्रकार गजिया ओवरब्रिज के सर्विस रोड का कार्य पूर्ण न होने पर मंडलायुक्त ने सेतु निगम के परियोजना प्रबंधक से कड़ी नाराजगी जताते हुए एक सप्ताह के अंदर कार्य पूर्ण कर जिलाधिकारी भदोही को अवगत कराने का निर्देश दिया। मंडलायुक्त ने चुनार से तीन किलोमीटर आगे लगभग 10 इकाइयों को जोड़ने वाले क्षतिग्रस्त मार्ग की मरम्मत कराने का भी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया।
विज्ञापन

विभागीय योजनाओं की समीक्षा के दौरान मिर्जापुर, भदोही एवं सोनभद्र के एलडीएम से नाराजगी जताते हुए उन्होंने एक सप्ताह के अंदर योजनाओं के लिए आवंटित लक्ष्य की तुलना में शत प्रतिशत ऋण वितरण कार्य पूरा कराने का निर्देश दिया।
बैठक में निवेश मित्र पोर्टल पर प्रदर्शित आवेदन पत्रों के बारे में भी चर्चा हुई। इस दौरान उन्होंने निवेश मित्र पोर्टल पर विभाग के स्तर से समय सीमा बीत जाने के बाद प्रदर्शित हो रहे आवेदन पत्रों पर लोक निर्माण विभाग, राजस्व तथा सोनभद्र के फिल्म बंधु व राजस्व विभाग के अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया।
इसके साथ ही उन्होंने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (जीआईएस) से संबंधित वर्चुअल माध्यम से जुड़े निवेशकों से मंडलायुक्त ने बात कर भरोसा दिलाते हुए कहा कि उद्योग स्थापना में जिले में किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। मंडलायुक्त ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया निवेशकों के जितने भी एमओयू साइन हुए हैं, उनका निश्चित समय में निस्तारण करें।
बैठक में अपर आयुक्त प्रशासन रमेश चंद्र, संयुक्त आयुक्त उद्योग विंध्याचल मंडल, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व शिव प्रताप शुक्ल, उपायुक्त उद्योग अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें