फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस भैंस नहीं, रेप का आरोपी खोजेगी

Tue, 07 Mar 2017 12:22 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
कैलाश व‌िजयवर्गीय
विज्ञापन

विज्ञापन
उत्तर प्रदेश पुलिस रेप के आरोपी को पकड़ने से ज्यादा सक्रियता भैंस खोजने में दिखाती है। यह बात सोमवार को सिविल लाइन में पत्रकारों से भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहीं। उन्होेंने कहा कि अब यह सब नहीं चलेगा। पुलिस रेप के आरोपी को खोजेगी, भैंस नहीं। भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने वाली है और हम भ्रष्टाचार और अपराधमुक्त समाज बनाएंगे।

उन्होंने कहा कि हमें बहुमत मिल चुका है। हम दो तिहाई बहुमत की ओर बढ़ रहे हैं। भ्रष्टाचारमुक्त, परिवारवाद मुक्त और महिलाओं को सुरक्षा देने वाली सरकार बनाने का फैसला जनता ले लिया है। प्रदेश में बलात्कार के आरोपी मंत्री के खिलाफ मुकदमा तक नहीं लिखा जाता जबकि एक मंत्री भैंस गायब होने पर पूरा पुलिस महकमा सक्रिय हो जाता है। 12 साल पहले मध्यप्रदेश की हालत भी यूपी जैसी ही थी लेकिन भाजपा की सरकार बनने के बाद कानून व्यवस्था सुधर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं की सुरक्षा की गारंटी है और विकास तेजी से हो रहा है। मध्यप्रदेश उन शीर्ष पांच प्रांतों में है, जहां सबसे ज्यादा निवेश हो रहा है। वहां के गांवों में उजाला है। उन्होंने कहा कि युवा रोजगार देने वाली और पारदर्शी तरीके से विकास करने वाली सरकार चाहते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदेश का विकास कर कर्ज उतारना चाहते हैं। हमारी सरकार बनी तो महिलाएं शाम को सम्मान के साथ प्रदेश में धूम सकेंगी। माफिया जेल जाएंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें