फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: न ऑनलाइन पर्चा, न मरीजों के लिए कूलर-पंखा

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। नवनिर्मित भैरो प्रसाद जायसवाल चिकित्सालय में मंडलीय अस्पताल से स्थानांतरित चार विभागों का संचालन 25 दिन पहले शुरू किया गया था लेकिन अभी तक जरूरी सुविधाएं व्यस्थाएं मरीजों को नहीं मिल रही हैं। अस्पताल में न तो आनलाइन पर्चा की सुविधा शुरू हो सकी है और न मरीजों के लिए पंखे लगे हैं। डाॅक्टर के कमरे में एसी लग गए हैं लेकिन दवाखाना में न एसी है न फ्रिज।
विज्ञापन

मंडलीय अस्पताल नेत्र, मानसिक रोग, ईएनटी, चर्म रोग विभाग को सिविल लाइन में बने भैरो प्रसाद जायसवाल चिकित्सालय में खुले एक 25 दिन से अधिक का समय हो गया है। अस्पताल के चारों विभाग में प्रतिदिन 400 से अधिक मरीज उपचार कराने आ रहे है।
सबसे अधिक भीड़ इस समय नाक, कान व गला विभाग में लग रहा है। डाक्टर कक्ष के आगे मरीजों को बैठने के लिए ब्रेंच लगा है, पर वहां पर पंखा व कुलर आदि नहीं लगा है। भीड़ के चलते मरीजों को गर्मी में परेशानी हो रही है। पंखा दूसरी लगा है। हां सभी डाक्टर के कमरों मेें एसी लग गया है। डाक्टर एसी में मरीज देख रहे है, पर मरीज गर्मी में अपना नंबर आने का इंतजार कर रहे है। यही हाल दवा वितरण कक्ष का भी है।
विज्ञापन

दवा वितरण कक्ष में न तो एसी लगा है न दवा रखने के लिए अभी फ्रिज आदि की सुविधा है। जबकि गर्मी में कई दवाओं को फ्रिज आदि में रखा जाता है।
पर्चा काउंटर पर तो सबसे अधिक समस्या है, वहां पर महिला पुरुष के लिए अलग-अलग काउंटर बना है, पर तैनाती एक कर्मचारी की है। वह भी हाथ से लिखा पर्चा काट रहा है। इसमें समय लग रहा है। अस्पताल में अब तक आनलाइन पर्चा काटने की सुविधा नहीं शुरु हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें