मिर्जापुर। जिले में 20 दिन से कोई संक्रमित मरीज नहीं आया है। 21 दिन में अगर कोई संक्रमित मरीज नहीं आया तो जिला ग्रीन जोन में जा सकता है। सात मई को 21 दिन पूरा हो जाएगा। जल्द ही भर्ती संक्रमित की छठवीं रिपोर्ट भी जा जाएगी। छठवी रिपोर्ट निगेटिव आने पर उसे छुट्टी दे दी जाएगी। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि मिर्जापुर जिला जल्द ग्रीन जोन में चला जाएगा।
चार अप्रैल को दो संक्रमित जमाती को विंध्याचल के आईसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया था। इसमें अहरौरा के बसाढ़ी गांव निवासी और जमालपुर के लठिया सहजनी गांव निवासी दो संक्रमित थे। 16 अप्रैल को चुनार के दीक्षितपुर गांव निवासी एक और जमाती संक्रमित हुआ। जमालपुर और चुनार के संक्रमित जमाती की रिपोर्ट लगातार दो बार निगेटिव आने पर उनको छोड़ दिया गया। अहरौरा निवासी जमाती की लगातार तीन रिपोर्ट वाराणसी आई थी। चौथा सैंपल वाराणसी भेजा गया। जहां लैब बंद होने से रिपोर्ट नहीं आई। इसके बाद संक्रमित जमाती का सैंपल प्रयागराज मेडिकल कालेज भेजा गया। वहां से संक्रमित जमाती की पांचवी रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसके बाद मंगलवार को उसका छठवां सैंपल प्रयागराज भेजा गया। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. अजय कुमार ने बताया कि जमाती की छठवीं रिपोर्ट निगेटिव आने पर उसे छुट्टी दे दी जाएगी। जिले का तिसरा संक्रमित 16 अप्रैल को आया था। सात मई को 21 दिन पूरा हो रहा है। यिम के अनुसार 21 दिन से कोई संक्रमित न मिलने पर जिले केे ग्रीन जोन में डाला जाता है। यह फैसला भारत सरकार करेगी।