फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच के बाद सेल्टर होम से दी गई छुट्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
कछवां। जिले में बाहर से आने वाले मजदूरों और अन्य को क्वारंटीन करने के लिए शेल्टर होम बनाया गया है, पर शेल्टर होम पर क्वारंटीन के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है। मंगलवार को ही बाहर से आए 16 मजदूरों की जांच कर उनको शेल्टर होम में क्वारंटीन किया गया, पर दो घंटे बाद उन्हें घर भेज दिया गया। ग्रामीणों में इसे लेकर भय व्याप्त है। बड़ी बात कि अधिकारियों में इस बात को लेकर कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

बाहर से आने वाले मजदूरों को क्वारंटीन रखने के लिए कछवां के तीन स्थानों पर शेल्टर होम बनाया गया है। इसमें
बरैनी गांव में स्वामी सहजानंद महाविद्यालय, खंड विकास कार्यालय का सभागार व प्राथमिक विद्यालय है।
कछवां क्षेत्र के बरैनी, कनक सराय, बाड़ापुर, कछवां डीह, बजहां, बजरडीहा गांव में लोग बाहर से अपने अपने गांव पहुंचे हैं। जिसको आस-पास के लोगों की सुचना पर पुलिस स्वास्थ्य केंद्र पर लाकर जांच के बाद शेल्टर होम में क्वारंटीन कर रही है, पर क्वारंटीन सेंटर में किसी को ठहराया नहीं जा रहा है। मंगलवार की शाम केेेपुलिस ने 16 लोगों की जांच कराकर उनको शेल्टर होम में भेजा। जहां दो-तीन घंटे बाद ही उन्हें होम क्वारंटीन रहने की सलाह देकर छोड़ दिया गया। गांव में पहुंचने पर लोगों में भय व्याप्त है। शेल्टर होम में क्वारंटीन किए जाने वाले लोग भी घर नहीं जाना चाहते। घर पर अलग रहने की कोई व्यवस्था नहीं है। इसके बाद भी उनको होम क्वारंटीन कर दिया जा रहा है। इस संबंध में बीडीयो घनश्याम प्रसाद ने बताया कि शेल्टर होम से छोड़े जाने की जानकारी नहीं है। चिकित्सा प्रभारी डा. सीबी पटेल ने बताया कि थर्मल स्क ्रीनिंग से जांच कर होम क्वारंटीन करने की सलाह दी जाती है। लक्षण मिलने पर मंडलीय अस्पताल भेज कर जांच कराई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें