फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाक्टर के नहीं आने पर हंगामा

Tue, 24 Feb 2015 11:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला चिकित्सालय परिसर में नसबंदी कराने आईं महिलाएं भूखे पेट सुबह से शाम तक बैठकर डाक्टराें के आने का इंतजार करती रहीं। शाम तक डाक्टरों के नहीं आने पर महिलाएं नाराज हो गई और चिकित्सकाें के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा करने लगी।
विज्ञापन

जनपद  के हलिया, लालगंज, मड़िहान, पड़री, कछवां समेत अन्य स्थानों से मंगलवार की सुबह करीब 37 महिलाएं नसबंदी कराने के लिए जिला महिला चिकित्सालय में आई थीं। चिकित्सालय आई महिलाओं का पंजीयन भी किया गया था। चिकित्सालय में आने के बाद उनको पता चला कि अभी डाक्टर नहीं आए हैं।
 चिकित्सक के इंतजार में महिलाएं सुबह से भूखे पेट रह कर नसबंदी कराने की आस लिए परिसर में बैठी रहीं। बताया गया कि जिस डाक्टर को आपरेशन करना है वह दूसरे स्थान पर गए हैं। उनके आने के बाद ही आपरेशन होगा। इस पर महिलाएं हंगामा करने लगीं। मौके पर पहुंचे स्वास्थ्य कर्मियों ने उन्हें समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें