फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटिहटा: चार दिन के कार्य में उन्नीस दिन लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौरा। प्रवासी मजदूरों को मनरेगा के तहत रोजगार देने आड़ में ग्राम प्रधान, सचिव मिली भगत कर फर्जीवाड़े के खेल में जुटे गए हैं। सोमवार की सुबह पटिहटा गांव स्थित एक छोटे से स्थान पर जरूरत से ज्यादा जुटे मजदूरों की भीड़ पर मुख्य विकास अधिकारी की नजर पड़ी तो वे वहीं रुक गए।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे सीडीओ अविनाश सिंह ने जब जांच पड़ताल की तो फर्जीवाड़े का खेल उजागर हो गया। कार्य स्थल से मस्टर रोल गायब मिला। जांच पड़ताल के दौरान सीडीओ ने पाया कि चार दिन के कार्य को ग्राम पंचायत की ओर से उन्नीस दिन तक का दिखाया गया था। कार्य स्थल पर जरूरत से ज्यादा मजदूरों की उपस्थिति मस्टर रोल पर दर्ज कर दी गई। लेकिन हस्ताक्षर किसी का नहीं मिला। फर्जीवाड़े उजागर होते ही सीडीओ ने दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाइ के निर्देश दिए। इस मामले को लेकर पास पड़ोस के ग्राम प्रधानों में हड़कंप मचा रहा। सोमवार की तड़के मुख्य विकास अधिकारी अविनाश सिंह क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों की जांच पड़ताल के लिए निकल पड़े। सीडीओ पटिहटा गांव के समीप पहुंचे ही थे कि तभी वहां सोनवर्षा प्राथमिक विद्यालय के पास एक छोटे से खलिहान में काफी संख्या में मजदूर एकत्रित दिखाई दिए। विद्यालय के समीप पहुंचे तो पता चला कि यहां मनरेगा के तहत कार्य चल रहा है। छोटे से स्थान पर भारी श्रमिको को देख सीडीओ वाहन रुकवाकर उतर गए। मस्टर रोल की मांग कि तो मौके पर नहीं मिला। आधे घंटे तक वहां रुकने के बाद मस्टर रोल लाया गया। सीडीओ ने पाया कि मस्टर रोल में आवश्यकता से अधिक मजदूरों की उपस्थिति दिखाई तो गई है, लेकिन उसपर किसी के भी हस्ताक्षर नहीं पाए गए। हो रहे कार्य को देखते हुए सीडीओ ने कहा कि जिस कार्य को चार दिन में पूरा किया जा सकता है उस कार्य को करने में ग्राम प्रधान व सचिव की ओर से उन्नीस दिन लगा दिए गए। सीडीओ के कड़े रुख को देखते हुए गड़बड़ी में शामिल रहने वालो को पसीना छूटने लगा। मनरेगा के तहत कराए जा रहे कार्यों मे मिलीभगत से फर्जीवाड़े की शिकायत कई स्थानों पर मिलने के बाद सीडीओ खुद ही जांच करने के लिए मौके पर आकस्मिक निरिक्षण करने पहुंच रहे हैं। जिससे क्षेत्र के ग्राम प्रधान के साथ अन्य अधिकारियों को भी पसीना छूटना शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें