मिर्जापुर। जिले के 12 विकास खंड मुख्यालयों पर मंगलवार को नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुखों को जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में पद एवं गोपनीयता की शपथ शपथ दिलाई गई। जिला प्रशासन की ओर से नामित अधिकारियों ने शपथ दिलाई।
सिटी ब्लाक, एडीएम भू राजस्व हरिशंकर यादव ने मंगलवार को नव निर्वाचित ब्लाक प्रमुख मनोरमा सिंह को ब्लाक प्रमुख पद की शपथ दिलाई। तत्पश्चात प्रमुख ने सिटी विकास खंड से आए 122 क्षेत्र पंचायत सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान मुख्य अतिथि मझवां विधायक शुचिस्मिता मौर्य, पूर्व प्रमुख पुष्प कुमार सिंह, बसपा जिलाध्यक्ष भगवानदास रत्ना, खंड विकास अधिकारी सिटी दिनेश कुमार मिश्र, जेई आरईएस सुभाष सिंह, एडीओ पंचायत प्रदीप सिंह, एडीओ सी धर्मेंद्र निषाद समेत कौशलेंद्र राय, चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव, शेषनारायण सिंह, तरुण भारती, सुजीत सिंह, अंकित तिवारी, पंकज सिंह, बीसी मनीष पांडेय के अलावा ग्राम प्रधान संतोष यादव, जवाहर लाल मौर्य, सिनोद कुुमार समेत समस्त क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम प्रधान मौजूद रहे। जिगना, विकास खंड छानबे के नव निर्वाचित प्रमुख सुमन सिंह पत्नी अवधराज सिंह को जिला समाज कल्याण अधिकारी गिरीश चंद दूबे ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। क्षेत्र पंचायत सदस्यों को प्रमुख सुमन सिंह ने शपथ दिलाया। शपथ ग्रहण समारोह के पश्चात हुई बैठक में समितियों के गठन के बाद विकास कार्यों के लिए सदस्यों से प्रस्ताव मांगा गया। बैठक की अध्यक्षता प्रमुख सुमन सिंह व संचालन गोपाल पांडेय ने किया। समारोह को मुख्य अतिथि नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा, विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह के अलावा राजेंद्र पाठक, संतोष कुमार तिवारी, राम अवध पांडेय, विनोद यादव, पार्थ सिंह, इंद्रबहादुर सिंह ने संबोधित किया। उपजिलाधिकारी प्रभारी बीडीओ अश्वनी कुमार सिंह ने आगंतुकों के प्रति आभार प्रकट किया। चील्ह, विकास खंड कोन प्रमुख मीनाक्षी सिंह ने मंगलवार को ब्लाक मुख्यालय पर क्षेत्र पंचायत सदस्यों के साथ शपथ ग्रहण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा व संचालन अशोक कुमार श्रीवास्तव एडीओ एजी ने किया। जिला कृषि अधिकारी पवन प्रजापति ने ब्लाक प्रमुख मीनाक्षी सिंह को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई उसके बाद प्रमुख ने सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शपथ ग्रहण कराया। खंड विकास अधिकारी राम दरस चौधरी ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। कार्यक्रम के दौरान अनिल सिंह, राजकुमार सिंह, अनुप तिवारी, रमेश चंद दुबे, राजनाथ चौबे, महेश तिवारी, बच्चा लाल वर्मा, दीपक सिंह, शेखर यादव चंदू व ग्रामीण उपस्थित रहे।
लालगंज। विकास खंड के सभागार में मंगलवार को नमामि गंगे एडीएम अमरेंद्र वर्मा ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों के साथ नवनिर्वाचित प्रमुख जयंत कुमार को पद गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी अमित कुमार शुक्ला, डीसी मनरेगा मोहम्मद नफीस, अपना दल के राष्ट्रीय सचिव रमाकांत पटेल, अपना दल शिक्षक मंच के प्रदेश महासचिव लालबहादुर पटेल, प्रधान संघ के अध्यक्ष श्याम बहादुर सिंह, ज्ञान धर तिवारी व ग्राम विकास अधिकारी श्यामधर तिवारी,विश्वेष सिंह, महेंद्र कुमार,प्रभाशंकर,राकेश दुबे, मोहित तिवारी मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कमला पटेल और संचालन देवेंद्र पटेल ने किया।
हलिया। स्थानीय विकास खंड सभागार में मंगलवार को नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख देवी को नामित जिला आबकारी अधिकारी नीरज द्विवेदी ने शपथ ग्रहण कराया। मुख्य अतिथि राजू कन्नौजिया का भाजपा कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया कार्यक्रम का संचालन भाजपा के जिला उपाध्यक्ष विपुल सिंह ने किया ।इस दौरान,सुधीर सिंह, विपुल सिंह, अनुसुचित जन जाति आयोग के पुर्व उपाअध्यक्ष मनीराम कोल , पुर्व विधायक बसपा सुर्यभान,पंकज सिंह चदेल,ज्ञानेश्वर दूबे, श्याम बहादुर सिंह,उमेश त्रिपाठी, बाबा मिश्रा, गुलाब बहादुर पटेल,अखिलेश सिंह, सर्वेश सिंह,अवधेश सिंह,रविंद्र कोल,ज्ञान सिंह,अयोध्या यादव, सहित क्षेत्र पंचायत सदस्य व भाजपा अपना दल एस के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
राजगढ़। विकास खंड परिसर में मंगलवार को ब्लाक प्रमुख गजेंद्र सिंह का शपथ ग्रहण उप जिलाधिकारी शिव प्रसाद द्वारा कराया गया। उसके बाद प्रमुख ने सभी निर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्यों का शपथ कराया। मुख्य अतिथि ऊर्जा राज्य मंत्री रमाशंकर सिंह ने प्रमुख को सरकार के मंशानुरूप कार्य कर गावों का विकास करने का आशीर्वाद दिया। भाजपा जिलाध्यक्ष बृज भूषण सिंह ने क्षेत्र के विकास संबंधी कार्यों पर बल देने की बात कही। अंत में निर्वाचित प्रमुख ने सभी का आभार व्यक्त धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर लालबहादुर सिंह, गंगासागर दुबे, जगदीश सिंह, कोपरेटिव चेयरमैन राजेंद्र प्रसाद सिंह, शैलेश सिंह, दिनेश वर्मा, जय प्रकाश सिंह, अवधेश सिंह, वीरेंद्र सिंह, राधेश्याम सिंह, प्रहलाद सिंह आदि लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन हरिशंकर सिंह ने किया।
पड़री। विकास खंड पहाड़ी के ब्लाक परिसर में मंगलवार को विकास खंड के 68 क्षेत्र पंचायत सदस्य सहित ब्लाक प्रमुख इंद्रबहादुर पांडेय को जिला कार्यक्रम अधिकारी वानी वर्मा द्वारा शपथ दिलाया गया ।शपथ ग्रहण समारोह में कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि मझवा विधायक सूचिस्मिता मौर्य विशिष्ट अतिथि पूर्व एम एल सी श्याम नारायण सिंह उर्फ विनीत सिंह तथा भाजपा जिलाध्यक्ष वृजभूषण सिंह को माल्यार्पण किया गया। मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि को खण्ड विकास अधिकारी ऊषा पाल द्वारा माँ विंध्यवासिनी का स्मृति चिन्ह दिया गया इस मौके पर बालेंद्रुमनी त्रिपाठी पूर्व ब्लाक प्रमुख चन्द्रेश प्रताप सिंह, लक्ष्मीकांत पाण्डेय ,ओमप्रकाश डब्लू सिंह, संजय सिंह, रमेश चंद्र शुक्ला निर्भय दुबे त्रिलोक नाथ दुबे राजकुमार यादव आदि थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राकेश पाण्डेय व संचालन अखिलेश श्रीवास्तव ने किया। कछवां । क्षेत्र के मझवा ब्लाक परिसद में प्रमुख मझवा व क्षेत्र पंचायत सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि रमाशंकर सिंह पटेल ऊर्जा एवं अतिरिक्त स्रोत ऊर्जा राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश शासन एवं पूर्व एम एल सी श्याम नरायन सिंह मुख्य अतिथि रहे। इस अवसर पर नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख दिलीप सिंह व क्षेत्र पंचायत सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। राज्य मंत्री ने नव निर्वाचित ब्लाक प्रमुख को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। संचालन पूर्व चेयरमैन व भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य अजय उपाध्याय ने किया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कछवां मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह, मझवा मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह, एके सिंह, घंनश्याम सिंह, महात्मा मांझी, माया देवी आदि रहे।
सीखड़। विकासखंड परिसर में मंगलवार को नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख छत्रपति सत्येंद्र सिंह को नामित डीपीओ शक्ति त्रिपाठी ने शपथ दिलाया। हालांकि शपथ का समय 2:00 बजे था लेकिन कार्यक्रम 3:00 बजे शुरू किया गया वही बीडीसी सदस्यों को खंड विकास अधिकारी पवन कुमार सिंह द्वारा शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर एडीओ आईएसबी केके सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख इंद्रावती सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख ममता सोनकर, प्रभारी शिक्षा अधिकारी सीखड़ डॉक्टर नीलेश कुशवाहा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रविंद्र नारायण सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रमोद कुमार पांडेय, ग्राम प्रधान दिनेश चौबे, ग्राम प्रधान अश्वनी मिश्रा, ग्राम प्रधान शैलेंद्र पाठक सहित काफी संख्या में ग्राम प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्य उपस्थित रहे।
पटेहरा। विकास खंड कैंपस में मंगलवार को ब्लाक प्रमुख का शपथ ग्रहण समारोह धूमधाम से सम्पन्न हुआ । क्षेत्र पंचायत प्रमुख गरिमा कोल का शपथ खान अधिकारी जेपी द्विवेदी व सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों का शपथ बीडीओ श्वेतांक सिंह ने कराया । मुख्य अतिथि ऊर्जा राज्य मंत्री रमाशंकर सिंह पटेल रहे। विशिष्ट अतिथि सांसद सोनभद्र पकौड़ी लाल कोल रहे। छानबे विधायक राहुल प्रकाश कोल ने आए सभी गणमान्य अतिथियों का स्वागत कर तमाम योजनाओं को जनहित में गिनाया । संचालन भाजपा नेता राजेश सिंह ने किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह, पूर्व प्रमुख दिनेश सिंह, जिला पंचायत सदस्य मनीष सिंह, संतोष तिवारी आदि लोग मौजूद रहे ।
चुनार।नरायनपुर ब्लाक के नव निर्वाचित प्रमुख चंद्रप्रकाश सिंह ने मंगलवार को ब्लाक सभागार में पद, गोपनीयता एवं कर्तव्यनिष्ठा का शपथ लिया। शपथ ग्रहण कार्यक्रम का शुभारंभ सहायक निबंधक सहकारिता, खंड विकास अधिकारी व वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। शपथ ग्रहण सहायक निबंधक सहकारिता मीरजापुर मित्र सेन वर्मा ने कराया। प्रमुख के बाद क्षेत्र पंचायत सदस्यों को खंड विकास अधिकारी पवन कुमार सिंह ने पद एवं कर्तब्यों का शपथ दिलाया। शपथ ग्रहण समारोह में डॉ अनिल सिंह, पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह, शिव कुमार सिंह, अखिलेश मिश्रा, रामआसरे बाबा, श्रीप्रकाश अग्रवाल आदि प्रमुख मौजूद रहे। संचालन भाजपा मंडल चुनार के महामंत्री अभिलाष राय ने किया।
जमालपुर।ब्लाक मुख्यालय पर मंगलवार को नव निर्वाचित ब्लाक प्रमुख मंजू सिंह को सहायक श्रमायुक्त मिर्जापुर आर के पाठक ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। चुनार विधायक अनुराग सिंह, भाजपा काशी क्षेत्र के उपाध्यक्ष दीलिप सिंह, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की प्रो. रश्मि पटेल, पूर्व ब्लाक प्रमुख आनंद कुमार सिंह बंटू, बीडीओ हेमंत कुमार सिंह, अशोक सिंह, डॉ. चंद्रा सिंह, जिला पंचायत सदस्य दिग्विजय सिंह आदि थे। शपथग्रहण समारोह के दौरान एसडीएम चुनार रोशनी यादव एवं क्षेत्राधिकारी चुनार सुशील कुमार यादव ने व्यवस्था का जायजा लिया। शपथग्रहण समारोह की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष नरसिंह चौहान ने एवं संचालन किशोर सिंह ने किया।
...................................................
शपथ ग्रहण के बाद क्षेत्र पंचायत की पहली बैठक
समितियों का गठन कर विकास कार्यों पर चर्चा
मिर्जापुर। शपथ ग्रहण के बाद सभी विकास खंड कार्यालय में क्षेत्र पंचायत की प्रथम बैठक हुई। इसमें समितियों का गठन आदि कार्य कराए गए।
पड़री: पहाड़ी ब्लाक के ब्लाक सभागार में खंड विकास अधिकारी ऊषा पाल व ब्लाक प्रमुख इंद्रबहादुर पांडेय की मौजूदगी में हुई बैठक में छह समितियों का गठन किया गया। पहली बैठक में एक करोड़ 50 लाख का बजट पास किया गया। इस मौके पर समस्त क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम प्रधान समेत ब्लाक कर्मी लेखाकार सुरेश चंद्र पांडेय मौजूद रहे। पटेहरा: क्षेत्र पंचायत की प्रथम बैठक में क्षेत्र पंचायत द्वारा कराए गए कार्यों पर चर्चा की गई। समस्त समितियों का गठन कर क्षेत्र के विकास के लिए 10 करोड़ की कार्य योजना बनाई गई। प्रमुख गरिमा कोल ने सभी अतिथियों के साथ अपने क्षेत्रपंचायत सदस्यों का आभार प्रगट किया। हलिया: स्थानीय ब्लाक सभागार में ब्लाक प्रमुख व क्षेत्र पंचायत सदस्यों के शपथग्रहण समारोह के बाद। क्षेत्र पंचायत की बैठक ब्लाक प्रमुख देवी की अध्यक्षता में आहूत की गई। बैठक में छह समितियों का गठन किया गया एवं पंचम चतुर्थ राज्य वित्त, और 15वें केंद्रीय वित्त टाइड/अनटाईड से कार्यों के लिए प्रस्ताव लिए गए।
सर्वसम्मति से कुल चार करोड़ 22 लाख रुपये का बजट पारित किया गया। जिसमें पंचम एवं चतुर्थ राज्य वित्त से 2 करोड़ 51 लाख एवं पंद्रहवें केंद्रीय वित्त से 1 करोड़ 71 लाख रुपये की धनराशि कार्यों में खर्च किए जाने का प्रस्ताव पारित किया गया। चुनार, शपथ ग्रहण के उपरांत सभागार में ब्लाक प्रमुख की अध्यक्षता में पहली बैठक आयोजित हुई। विभिन्न योजनाओं के तहत विकास कार्य कराये जाने के बाबत 32 करोड़ रुपये की सर्वसम्मति से संस्तुति की गई। बैठक का संचालन कर रहे खंड विकास अधिकारी पवन कुमार सिंह ने बताया कि पूर्व में 700 आवास व 900 से 1000 शौचालय का लाभ ब्लाक अंतर्गत निवास करने वाले पात्र लाभार्थियों को योजना से लाभान्वित कराया गया है।