फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमानत पर छूटे हत्यारोपी की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। छह दिन पूर्व जमानत पर छूटे हत्यारोपी की सोमवार की देर रात देहात कोतवाली क्षेत्र के करनपुर पहाड़ी पर अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। पुलिस ने हादसे की सूचना परिजनों को दी।
विज्ञापन

लालगंज थाना क्षेत्र के राजापुर निवासी भागीरथी (25) पुत्र स्व. संतोष चार वर्ष पूर्व गांव में किसी की हत्या के आरोप में जेल में बंद था। छह दिन पूर्व वह जमानत पर रिहा हुआ है। सोमवार की किसी काम से लहंगपुर गया था। उसके साथ गांव के एक लड़का भी बाइक पर बैठा था। लहंगपुर से घर लौटते समय उसे एक फोन आया। फोन आने पर वह गांव के लड़के को छोड़कर चला मिर्जापुर चला गया। लौटते समय देहात कोतवाली के करनपुर पहाड़ी के पास सड़क हादसे में किसी वाहन के धक्के से उसके सिर में गंभीर चोट आई। वह हेलमेट नहीं लगाया था। राहगिरों की सूचना पर पहुंची करनपुर चौकी पुलिस घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाती, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने उसकी शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि चार वर्ष में जेल में था। छह दिन पूर्व जेल से जमानत पर छूटा था। देहात कोतवाल विजय चौरसिया ने बताया कि ट्रक ने बाइक में धक्का मारा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें