फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: दुष्कर्म पीड़िता के नवजात बच्चे की मौत, होगी डीएनए जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मिर्जापुर। चुनार कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में मंगलवार रात को पीड़िता ने नवजात को जन्म दिया।
जन्म देने के बाद उसकी मौत हो गई। शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण के मामले में युवक ने गर्भधारण होने पर उसे अपना बच्चा मानने से इन्कार कर दिया। इसलिए पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के साथ डीएनए जांच के लिए सैंपल भेजा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र निवासी महिला ने बताया कि डेढ़ वर्ष पहले उसकी 20 वर्षीय बेटी का जौनुपर के सिरकोनी थाना क्षेत्र निवासी फिरोज से संपर्क हो गया। फोन पर बात होने लगी। फिरोज घर आने लगा। फिरोज ने शादी का झांसा देर शारीरिक शोषण किया। शादी से मुकर गया। शारीरिक शोषण के चलते बेटी गर्भवती हो गई।
युवक के घर गए तो उसने शादी से मना करने के साथ ही बच्चे को अपना होने से इन्कार कर दिया। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। पीड़िता की मां ने बताया कि मंगलवार रात को प्रसव पीड़ा होने पर वाराणसी के पास एक अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

जहां पुत्री ने बच्चे को जन्म दिया। जन्म के बाद नवजात की मौत हो गई। चुनार कोतवाल विजय शंकर सिंह ने बताया कि शादी का झांसा देकर दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज की गई थी। प्रसव होने पर नवजात की मौत होने पर शव को पोस्टमार्टम और डीएनए जांच के लिए सैंपल भेजा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें