फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: नई कंपनी ने संभाली अतरैला शिव गुलाम टोल प्लाजा की जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। 120 करोड़ रुपये के टोल टैक्स के घोटाले का खुलासा होने के बाद अतरैला शिव गुलाम टोल प्लाजा का संचालन करने वाली शिवा बिल्डटेक कंपनी को हटा दिया गया था। अब बंगाल की मंदीपा कंपनी ने टोल वसूली की जिम्मेदारी संभाल ली है।
विज्ञापन

देशभर में 42 टोल प्लाजा से 120 करोड़ रुपये के घोटाले का खुलासा होने के बाद लालगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। घोटाले में शामिल चार प्रमुख व्यक्तियों को गिरफ्तार किया था। इनमें प्रयागराज के राजू मिश्रा, मध्यप्रदेश के सीधी जिले के मनीष मिश्रा, जौनपुर के आलोक कुमार सिंह और राजस्थान के सांवन कुम्हावत का नाम शामिल है। वहीं, इस मामले में लालगंज पुलिस में कंपनियों को नोटिस जारी किया है। लखनऊ एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त जांच के दौरान आरोपियों के पास से बरामद सॉफ्टवेयर और अन्य डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर नए खुलासे हो रहे हैं। जांच एजेंसियां संदिग्ध कंपनियों के ईमेल समेत अन्य माध्यमों से जानकारी जुटा रही हैं। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि घोटाले में लिप्त अन्य व्यक्तियों और कंपनियों की भी गहन जांच चल रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अतरैला शिव गुलाम टोल प्लाजा का संचालन करने वाली शिवा बिल्डटेक कंपनी को भी हटा दिया गया था। अब मंदीपा कंपनी को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। कंपनी के प्रबंधक बालकृष्ण दुबे ने बताया कि 14 फरवरी से टोल टैक्स की वसूली कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें