फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: नेतन्याहू पीएं धतूरा, ट्रंप जी भंग, जोगीरा सारा रा...

विज्ञापन
शहरनामा की फोटो,पुस्तक का विमोचन करते अति​थि, स्रोत सोशल मीडिया
विज्ञापन
मिर्जापुर। नगर के लोहंदी स्थित एक मैरिज हॉल में रविवार को साहित्य चेतना समाज मिर्जापुर इकाई और वसंत बहार चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में कवि सम्मेलन हुआ। साथ ही चेतना प्रवाह कार्यक्रम के अंतर्गत पुस्तक विमोचन भी हुआ।
विज्ञापन

वाणी वंदना के बाद कवि सम्मेलन शुरू हुआ। वरिष्ठ साहित्यकार गणेश गंभीर ने सुनाया, अरे फ़गुनहट बहती रही पता तक नहीं चला। लल्लू तिवारी ने सुनाया, फिफियाता वसंत है। त्रियोगी मिश्र मिट्ठू ने सुनाया, जब भी कोई जनक धरती की प्यास बुझाने के लिए धरती का पेट चीरता है तो सीता का जन्म होता है। आनंद अमित ने सुनाया, ईरान इस्राइल में जारी, तभी रुकेगी जंग।
नेतन्याहू पिएं धतूरा, पिएं ट्रंप जी भंग। जोगीरा सारा रा। इला जायसवाल ने सुनाया, रंगों से भरी महफिल सजाने आ गई होली। सारिका चौरसिया ने सुनाया, विभीषिका ये युद्ध की या साजिशे कुछ और हैं। पूजा यादव ने सुनाया, शेर उसको नहीं सुनाऊंगी उसने पीतल कहा है सोने को। रेखा चौरसिया ने पढ़ा, थकी नहीं हूं चल रही हूं थोड़ा-थोड़ा। नंदिनी वर्मा, विजय श्रीवास्तव, श्याम अचल, अनिल यादव व अमरनाथ ने भी काव्य पाठ किया। आनंद केसरी और मेवा लाल ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।
विज्ञापन

संजय गहरवार, दिलीप गहरवार, अमरनाथ, राजकुमार, दीनानाथ, मयंक को सम्मानित किया गया। इसके पूर्व ओम प्रकाश त्रिपाठी की पुस्तक ओम के विचार का विमोचन हुआ। मुख्य अतिथि अपर आयुक्त डॉ. विश्राम यादव ने पुस्तक की विशेषताओं के बारे में बताया।
अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार गणेश गंभीर व संचालन आनंद अमित ने किया। विशिष्ट अतिथि हरिशंकर दुबे, राजेंद्र तिवारी, राजपति ओझा, राकेश शरण मिश्र आदि रहे। संयोजन त्रियोगी नारायण मिश्र मिट्ठू व सह संयोजन श्याम बाबू प्रजापति ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें