फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: सातवें दिन फिर दिखे बादल, दो डिग्री लुढ़का न्यूनतम तापमान

विज्ञापन
शाम के वक्त आसमान में छाए बादल। - सोशल मीडिया।
विज्ञापन
-रविवार को अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहा
विज्ञापन



मिर्जापुर। एक सप्ताह मौसम साफ रहा। रविवार सुबह अचानक बादलों के दिखने से मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया। बीते 24 घंटे में दो डिग्री न्यूनतम तापमान लुढ़क गया। इससे अन्य दिनों की अपेक्षा सुबह और शाम ठंडक महसूस की गई। उधर, बादलों की आवाजाही से खेत और खलिहान में पड़े फसलों को लेकर किसानों की चिंता बढ़ गई।
रविवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जबकि एक दिन पहले शनिवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। रविवार को आसमान में पूरे दिन बादलों की आवाजाही बनीं रही। गत 23 फरवरी को पूरे दिन न सिर्फ आसमान में बादल छाए रहे। बल्कि कुुछ स्थानों पर बूंदाबांदी भी हुई थी। सातवें दिन फिर से आसमान में दिखाई दे रहे बादलों से फसलों को लेकर किसानों की चिंता बढ़ गई है। इन दिनों सरसों की फसल खेतों में पककर तैयार है। कटाई और मड़ाई का कार्य चल रहा है। मौसम पूर्वानुमान के आधार पर ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र, भू भौतिकी विभाग, बीएचयू वाराणसी के तकनीकी अधिकारी (मौसम वैज्ञानिक) शिव मंगल सिंह ने बताया कि लोकल डिस्टर्वेंस के चलते आसमान में बादल दिखाई दे रहे हैं। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि बादल दिखाई दे रहे हैं लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
इस समय अगैती सरसों सहित अन्य फसल खेतों में पककर तैयार हैं। कई स्थानों पर कटाई और मड़ाई का कार्य चल रहा है। ऐसे में यदि बारिश हुई तो किसानों को नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।
डॉ अवधेश कुमार यादव,जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें