फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर में अंधविश्वास के शक में भतीजे ने चाचा की हत्या की

Wed, 10 Jun 2020 11:06 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन

मिर्जापुर जिले के हलिया थाना क्षेत्र के फुलियारी गांव के घोड़ाटाप मजरे में बुधवार सुबह अंधविश्वास के शक में एक युवक ने चाचा को लोहे के राड से पीटकर मार डाला। घर वालों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी भतीजे पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी।

विज्ञापन


गांव निवासी 21 वर्षीय रविशंकर काफी दिनों से बीमार चल रहा था। दवा से ठीक होने के बाद वह फिर बीमार पड़ जाता है। इसको देखते हुए रविशंकर ने मंगलवार को ओझा बुलवाकर रात भर ओझाई कराई। पीड़ित परिवार के अनुसार, ओझा ने रविशंकर को बताया कि उसके चाचा पनिका के अंधविश्वास फैलाने के कारण ही उसके घर परेशानी आ रही है। इससे वह आगबबूला हो गया।

उसने बुधवार सुबह चाचा पनिका (45) पर अंधविश्वास फैलाने का आरोप लगाया। इसको लेकर चाचा-भतीजे में विवाद हो गया। इसी दौरान रविशंकर ने चाचा पनिका की लोहे के राड से पिटाई कर दी। इसके बाद रविशंकर फरार हो गया। परिजन पनिका को अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन तब तक उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


इसके बाद पत्नी कुंती का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पनिका को दो पुत्र और चार पुुत्रियां है। सूचना पर पुलिस पहुंची। पत्नी कुंती की तहरीर पर पुलिस ने रविशंकर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। प्रभारी थानाध्यक्ष चंद्रशेखर यादव ने बताया कि भूत-प्रेत के चक्कर में भतीजे ने लोहे के राड से पीटकर चाचा की हत्या की है। मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें