फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: वाहन की टक्कर से मां की मौत, बेटी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौरा। क्षेत्र के रोजहिया बैरमपुर गांव के पास मालवाहक की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां महिला की मौत हो गई। उसकी बेटी को ट्राॅमा सेंटर वाराणसी रेफर किया गया है।
विज्ञापन

जंगल महाल की बरही निवासी मंजू देवी (48) ने शुक्रवार को सरियां एकली स्थित मायके से अपने भाई छोटू को बुलाया। दोपहर में वह अपनी बेटी पिंकी (16) को लेकर भाई के साथ बाइक से मायके जा रही थी। बैरमपुर के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार मालवाहक ने उनकी बाइक पर टक्कर मार दी। हादसे में मंजू और पिंकी घायल हो गई।
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां मंजू की मौत हो गई। वहीं, पिंकी को डॉक्टर ने ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। हादसे में छोटू को भी चोटें आई हैं। वहीं, दुर्घटना के बाद मालवाहक को छोड़कर चालक भाग गया। थानाध्यक्ष अजय सेठ ने बताया कि हादसे में महिला की मौत हो गई है जबकि बेटी गंभीर रूप से घायल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें