फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न कुपोषित रहेगी माता और न बच्चे होंगे दुर्बल

Thu, 04 Aug 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
स्वास्थ्य श‌ि‌व‌िर
विज्ञापन
सूबे में कुपोषण के खिलाफ निर्णायक लड़ाई छेड़ दी गई है। गर्भावस्था में माता को पोषण नहीं मिलने पर उसका असर शिशु पर होता है। इसको ध्यान में रखते हुए अब सरकार गर्भवती महिलाओं की सेहत की निगहबानी करेगी। बेसिक शिक्षा, बाल विकास एवं पुष्टाहार राज्यमंत्री कैलाश चौरसिया ने बुधवार को तिलठी गांव में हौसला पोषण योजना का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर महिलाओं के साथ-साथ अति कुपोषित बच्चों को भी पौष्टिक और गर्म भोजन दिया जाएगा और समय से टीकाकरण किया जाएगा।  
विज्ञापन



विकास खंड कोन के तिलठी गांव में फीता काटकर और दीप जलाकर योजना की शुरुआत करन के बाद उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं और बच्चों के हित में तमाम काम कर रही है। हौसला पोषण योजना भी उसी की कड़ी है।  योजना के तहत जिले भर में आंगनबाड़ी केंद्रों पर पौष्टिक व गरम भोजन का वितरण किया गया। जिलाधिकारी राजेश कुमार सिंह ने कहा कि पौष्टिक भोजन मिलने से महिलाओं के स्वास्थ्य में सुधार होगा।  महिलाएं बीमारी से भी बचेंगी। सीएमओ डा. अशोक चौरसिया ने बीमारियों से बचाव के बारे में जानकारी दी।


उन्होंने गर्भवती महिलाओं को गरम भोजन और फल वितरण किया। इस दौरान बीडीओ भावना यादव, प्रभारी डीपीओ दिलीप पांडेय, डा. विकास रंजन, एडीओ पंचायत विनोद कुमार आदि मौजूद रहे। इसी प्रकार उच्च प्राथमिक विद्यालय दलापट्टी में मंडलायुक्त रंजन कुमार ने योजना के तहत महिलाओं और बच्चों को गरम भोजन और फल वितरण किया।
विज्ञापन


उन्होंने कार्यक्रम का शुभारंभ फीता काट कर किया। आयुक्त ने कहा कि सरकार योजना के माध्यम से अतिकुपोषित और गर्भवती महिलाओं को हफ्ते छह दिन आंगनबाड़ी केंद्र पर पौष्टिक और गरम भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। एडीएम विजय बहादुर, सीडीओ अमित कुमार सिंह, सीडीपीओ कुमकुम डे, आदिश मिश्रा, अनिता श्रीवास्तव, मालती देवी, बीईओ राम मिलन यादव, राम बहादुर यादव, संजय पांडेय आदि शामिल रहे। विकास खंड सिटी में बीडीओ सूरज यादव ने योजना का शुभारंभ हनुमान पड़रा में किया। इस मौैके पर 65 गर्भवती महिलाओं को तहरी, दही, फल और आयरन की गोलियां वितरित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें