मिर्जापुर। राजस्व परिषद के अध्यक्ष दीपक त्रिवेदी ने बुधवार को प्रदेश के सभी मंडलायुक्त, जिलाधिकारी के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये वरासत, स्वामित्व योजना एवं आइेजीआरएस के संदर्भों के निस्तारण के बारे में जानकारी ली।
अध्यक्ष ने सभी जिलाधिकारियों से कहा कि इन दिनों वरासत एवं खतौनी मिलान के लिए अभियान चलाया जा रहा। सभी जिलाधिकारी प्राप्त आवेदनों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराना सुनिश्चित करायें। इसी प्रकार स्वामित्व योजना में भी तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने आईजीआरएस या अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों का प्राथमिकता के आधार पर स्थलीय सत्यापन कर निस्तारण कराने को कहा। डिफाल्टर की श्रेणी में कोई प्रार्थना पत्र न आने पाये इसके लिये समय से अधिकारी अनुश्रवण करें। एनआईसी में मंडलायुक्त प्रीति शुक्ला, प्रभारी जिलाधिकारी अविनाश सिंह, अपर जिलाधिकारी यूपी सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी हरिशंकर यादव के अलावा अन्य सभी संबंधित उप जिलाधिकारी व तहसीलदार उपस्थित रहे।