फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाबों में पानी भरने में लापरवाही क्षम्य नहीं : एक्सईएन

विज्ञापन
विज्ञापन
लघु डाल नहर प्रखंड के अधिशासी अभियंता विश्व विजय कृष्ण ने अपने कार्यालय में बृहस्पतिवार को मातहतों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने विभागीय अधिकारियों को प्रचंड गर्मी को देखते हुए तालाबों में पानी भरने तथा नहरों में पानी छोड़े जाने की हिदायत दी। उन्होंने अधिकारियों को आगाह किया कि तालाबों में पानी में भरने में लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। शिकायत मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता अपने कार्यालय में तालाबों को भरे जाने में हुई प्रगति की एसडीओ और अभियंताओं के साथ बैठक कर समीक्षा की। लघु डाल नहर प्रखंड की ओर से जिले के विभिन्न विकास खंडों में कुल 23 तालाब भरे जाने हैं। समीक्षा के दौरान अधिशासी अभियंता को बताया गया कि अधिकांश तालाब भरे जा चुके हैं। बचे तालाबों में पानी भरने की प्रक्रिया चल रही है। बैठक के दौरान अधिशासी अभियंता ने अभियंताओं ने भरे जा चुके तालाबों की जीओ टैगिंग व फोटो उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें