फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: फार्मर रजिस्ट्री में लापवाही, डीपीआरओ ने सचिव का रोका वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़। जिला पंचायत राज अधिकारी संतोष श्रीवास्तव मंगलवार को राजगढ़ ब्लाॅक सभागार में अधिकारियों कर्मचारियों के साथ बैठक की। एसआईआर और फार्मर रजिस्ट्री की समीक्षा की। फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही पाए जाने पर सचिव अवधेश कुमार का वेतन रोकते हुए बीडीओ को निर्देशित किया।
विज्ञापन

डीपीआरओ ने ग्राम पंचायत एवं विकास अधिकारियों से फार्मर रजिस्ट्री व एसआईआर की समीक्षा में ग्राम पंचायतवार हुई कई ग्राम पंचायत में 50 प्रतिशत से कम फार्मर रजिस्ट्री की बात सामने आई। इसके बाद उन्होंने बीडीओ वीरेंद्र प्रताप वर्मा को निर्देशित किया की संबंधित सचिव अवधेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई करें उनका वेतन अगले आदेश के लिए रोकें। इस माैके पर बैठक में सहकारिता विभाग, कृषि विभाग, सांख्यिकी विभाग सहित समस्त ग्राम पंचायत एवं ग्राम विकास अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें