नेशनल प्रतियोगिता में चयनित अव्युक्त सिंह बादल।- सोशल मीडिया
- फोटो : विश्वविद्यालय
अदलहाट। कोलना गांव निवासी अव्युक्त सिंह बादल का चयन नोएडा में 31 जनवरी को होने वाले नेशनल रोलर स्पोर्ट्स चैंपियनशिप (अंडर 5 वर्ष) के लिए हुआ है। रोलर स्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वाधान यह आयोजन होगा। कोलना गांव निवासी अनुराग सिंह बादल के पुत्र अव्युक्त सिंह बादल के प्रतियोगिता में चयन होने पर सतेंद्र सिंह, राजीव सिंह, चंद्रेश सिंह, योगेश सिंह, पूजा सिंह, विनोद कुमार सिंह आदि ने बधाई दी है।