फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा निर्मलीकरण अभियान के लिए जनांदोलन खड़ा करने की जरुरत:डीएफओ

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। नेहरू युवा केंद्र एवं नमामि गंगे के बैनर तले बीएचयू साउथ कैंपस में शनिवार को डीएफओ पीएस त्रिपाठी ने हेड टीम मेंबरों के प्रशिक्षण सत्र का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में नमामि गंगे स्पीयर हेड टीम के 50 प्रशिक्षणार्थी हैं। मुख्य अतिथि डीएफओ एवं जिला गंगा समिति के संयोजक पीएस त्रिपाठी ने गंगा निर्मलीकरण अभियान के लिए को जनांदोलन खड़ा करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने गंगा घाटों की सफाई के साथ ही तटबंधों को सुरक्षित रखने के लिए पौध-रोपण पर बल दिया। बीएचयू के भूमि एवं जल संरक्षण के सहायक प्रोफेसर आशीष लतारे ने कहा कि किसानों को जैविक खेती के लिए प्रेरित करना होगा। अन्यथा भूमि की उर्वरा शक्ति समाप्त हो जाएगी। जिला युवा कार्यक्रम एवं खेल अधिकारी प्रतीक साहू ने प्रशिक्षण कार्यक्रम की रूपरेखा बताई। नमामि गंगे की जिला परियोजनाधिकारी किस्मत क्षत्रिया ने आगंतुकों के प्रति आभार प्रकट किया। राज्य प्रशिक्षक मनोज शर्मा, सुभाष चन्द्र प्रसाद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें