फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विंध्याचल के लिए नहीं मिली नवरात्र स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। विंध्याचल नवरात्र मेले के लिए इस बार कोई स्पेशन ट्रेन नहीं मिली है। पहले से चल रही जिन पांच ट्रेनों का विंध्याचल स्टेशन पर स्टापेज है। इन्हीं ट्रेनों से सिर्फ रिजर्वेशन वाले लोग ही नवरात्र में मां विंध्यवासिनी धाम में आ सकते है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए ट्रेेनों का संचालन बंद कर दिया गया था। इस समय मिर्जापुर के लिए सिर्फ 13 जोड़ी ट्रेन ही मिली है। इसमें विंध्याचल स्टेशन पर पांच ट्रेनों का ही स्टापेज है। शनिवार से नवरात्र शुरु हो रहा है। नवरात्र में मां विंध्यवासिनी मंदिर में हजारो-लाखों भक्त दर्शन करने के लिए आते है।
विज्ञापन

वासंतिक नवरात्र लाकडाउन में बीत गया। ऐसे में इस नवरात्र में भीड़ आने की उम्मीद है। लोगों को यह भी उम्मीद थी को बाहर से आने वाले यात्रियों के लिए ट्रेनों की सौगत मिलेगी। पूर्व में आठ से नौ स्पेशन ट्रेनों का स्टापेज विंध्याचल के लिए होता था, इस पर एक भी स्पेशल ट्रेन नहीं मिली है। मिर्जापुर स्टेशन अधीक्षक रविंद्र कुुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमण के बाद जिले में 13 ट्रेनों का स्टापेज है। इसमें पांच ट्रेन महानगरी एक्सप्रेस, महानंद एक्सप्रेस, गंगाताप्ती एक्सप्रेस, मुंबई जनता एक्सप्रेस व क्षिप्रा एक्सप्रेस है। इन पांच ट्रेनों का विंध्याचल में स्टापेज है। इसमें आरक्षित टिकट से यात्रा करने वाले ही सफर करेंगे। इस बार नवरात्र में विंध्याचल के लिए स्पेशल ट्रेन नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें