पटेहरा। प्रशिक्षु शिक्षक चयन में धांधली की मिली शिकायत पर डायट पहुंचे चौकी प्रभारी धर्मनारायण भार्गव ने रिकार्ड मांगा। मामला जिला शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान पटेहरा का है। जहां 72,825 प्रशिक्षु शिक्षक चयन के लिए वर्ष 2011 में भर्ती निकली थी। नितेश कुमार सिंह पुत्र वीरेंद्र कुमार सिंह निवासी रमरेपुर, गाजीपुर ने शिक्षक पात्रता परीक्षा में 95 अंक हासिल कर आवेदन किया था। अभ्यर्थी दृष्टि बाधित होने के साथ आरक्षण श्रेणी पीएच -5 में काउंसलिंग लेटर निकला था। आरोप है कि बाद में काउंसलिंग से उसका नाम हटा दिया गया था। उससे निचली वाले उम्र जिसकी जन्मतिथि 11 जून 1986 की काउंसलिंग कर उसको नियुक्ति पत्र मिलने पर जानकारी होते ही पीड़ित नितेश कुमार ने दर्जनों बार डायट का चक्कर लगाया। पीड़ित की उक्त जन्मतिथि 12 अप्रैल 1986 है। थकहार कर पीड़ित ने मुख्यमंत्री दरबार से लेकर शिक्षा मंत्री, जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी तक गुहार लगा रहा है। जिसकी जांच के लिए मामला चौकी प्रभारी पटेहरा धर्मनारायण भार्गव को मिली।