शारदीय नवरात्र में विंध्याचल मंदिर में भक्तों का रेला लगा रहा। सुबह से लेकर देर रात तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता। इस बीच भक्तों ने मां का दर्शन- पूजन कर मंगल कामना की।
विंध्य कॉरिडोर में इस बार शारदीय नवरात्र में अब तक 22 लाख से ज्यादा दर्शनार्थियों ने मां विंध्यवासिनी दरबार में शीश नवाया। महाकुंभ पलट प्रवाह के दौरान एक दिन में 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के मां विंध्यवासिनी के दरबार में दर्शन पूजन करने का रिकॉर्ड भी बन चुका है।
विज्ञापन
21 जनवरी 2025 महाकुंभ पलट प्रवाह में एक माह के बीच एक करोड़ 60 लाख देवी भक्त विध्याचल पहुंचे थे। श्री विध्य पंडा समाज अध्यक्ष पंकज द्विवेदी का कहना है कि चाहे शारदीय नवरात्र हो या फिर चैत्र नवरात्र लगातार श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा हो रहा है।
चैत्र नवरात्र 2024 के आंकड़े पर गौर करें तो पूरे नवरात्र में 18 लाख से अधिक श्रद्धालु माता विंध्यवासिनी के दरबार में दर्शन पूजन किया था। इसी तरह शारदीय नवरात्र 2024 में यह संख्या बढ़कर 20 लाख से अधिक रही। इस वर्ष शारदीय नवरात्र में महाअष्टमी तक 22 लाख श्रद्धालु माता विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन कर चुके हैं।