मिर्जापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को हुई बैठक में 15वें वित्त आयोग की संस्तुतियों के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2021-21 में विभिन्न कार्यों की स्वीकृति पर विचार किया गया। साथ ही सभी नगर पालिका को नगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने को कहा। जिलाधिकारी ने शहर मे कही भी अव्यवस्थित ठेला, कुलचे एवं सड़कों पर बढ़कर अतिक्रमण नहीं होना चाहिये। बैठक में बुनियादी एवं निर्दिष्ट अनुदान धनराशि के सापेक्ष नगर पालिका मिर्जापुर, चुनार, अहरौरा तथा नगर पंचायत कछवा की कार्ययोजनाओं को स्वीकृति दी गई।
नगर पालिका मिर्जापुर के अंतर्गत पेयजल व्यवस्था में सुधार से संबंधित 11 कार्य तथा सभी नलकूपों, मिनी नलकूपों, पाइपलाइन एवं हैंडपंप के लिए आवश्यक स्पेयर पार्ट के उपयोगिता आधारित क्रय किये जाने, कोविड-19 महामारी के नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु सामग्रियों को क्रय किये जाने के लिए योजनाओ को स्वीकृति प्रदान की गयी। नगर पालिका चुनार में जलापूर्ति व्यवस्था के अंतर्गत पाइप लाइन का विस्तार, हैण्डपम्प व नलकूप अधिष्ठापन का कार्य एवं गौरव पैलेस में रेन हारवेस्टिंग का कार्य तथा सालिड वेस्ट मैनेजमेन्ट व्यवस्था के अन्तर्गत सामग्री क्रयदारी, कूड़ा डम्पिंग स्थल की आरक्षित भूमि के बाउंड्रीवाल का निर्माण तथा गंगा नदी एवं उसकी सहायक नदी जरगो में गिरने वाले 20 नालों के फाईटो/रेमडियेशन का कार्य कराने जाने हेतु प्रस्तुत कार्य योजनापर विचार कर वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गयी। जिलाधिकारी ने कहा कि शनिवार व रविवार को लाकडाउन की स्थिति मे कूड़ा एवं साफ-सफाई कार्यो में लायी जाए। सभी सफाई कर्मचारियों की अलग-अलग टीम बनाकर एवं उनमें से टीम लीडर की जिम्मेदारी तय करते हुये कार्य पूर्ण किया जायें।
इनसेट
नलकूप गेट के अंदर करने वालों पर होगी कार्रवाई
जिलाधिकारी ने नगर पालिका अहरौरा व नगर पंचायत कछवा के कार्यों को वित्तीय स्वीकृति दी। जिलाधिकारी ने सभी अधिशाषी अधिकारी को निर्देश दिया कि नलकूप एवं टयूबेल लगाते समय अनुमति नोट एवं निरीक्षण नोट जारी करें। कहा कि शासकीय संसाधनों को लोकोपयोगिता स्थलों पर ही लगाए न कि व्यक्ति विशेष को लाभ पहुॅचाने के लिए। जो व्यक्ति नलकूप एवं टयूबवेल को बाउंड्रीवाल बनाकर गेट के अंदर कर लिए हैं उन सभी को तत्काल जेसीबी लगाकर तोड़ दिया जाए।