फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर: सिंचाई विभाग के चालक की हत्या मामले में कचहरी चौकी प्रभारी निलंबित

Sat, 05 Jun 2021 03:06 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

मिर्जापुर में बीते मंगलवार की रात कचहरी पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर बाइक सवार बदमाशों ने सिंचाई विभाग के चालक और ठेकेदार की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पॉश इलाके में हुए हत्याकांड के तीन दिन बाद इस मामले में बड़ी कार्रवाई हुई। 
विज्ञापन
कचहरी चौकी प्रभारी निलंबित - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर कोतवाली क्षेत्र के कचहरी पुलिस चौकी के पास तीन दिन पूर्व सिंचाई विभाग के चालक व ठेकेदार की गोली मारकर हत्या मामले में शनिवार को बड़ी कार्रवाई हुई। मिर्जापुर पुलिस अधीक्षक ने लापरवाही मानते हुए कचहरी पुलिस चौकी प्रभारी संतोष कुमार सिंह को निलंबित कर दिया। उनकी जगह उमाशंकर गिरी को नया चौकी प्रभारी बनाया गया है।  
विज्ञापन


बता दें कि बीते मंगलवार को कचहरी पुलिस चौकी से चंद कदम दूर बाइक सवार बदमाशों ने सिंचाई विभाग के वाहन चालक  कैलाशपुरी कॉलोनी निवासी 55 वर्षीय मूलचंद पाल की गोली मारकर हत्या कर दी थी। वो रात सवा नौ बजे सिविल लाइन रोड पर रमई पट्टी से कचहरी पुलिस चौकी की ओर आ रहे थे कि रास्ते में  बदमाशों ने उनके ऊपर तीन गोली चलाई थी। इससे उनकी मौत हो गई।

एसपी कार्यालय, कचहरी पुलिस चौकी, पुलिस क्लब इत्यादि मौका ए वारदात के काफी करीब है। शहर के सबसे पॉश इलाके में हुई हत्या के बाद लोगों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए। घटना वाले दिन कचहरी पुलिस चौकी का कैमरा भी नहीं चल रहा था। जिस कारण अपराधियों की पहचान नहीं हो सकी। लापरवाही को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह ने शनिवार को  कचहरी चौकी प्रभारी संतोष कुमार सिंह को निलंबित कर दिया। इधर, वारदात के बाद फरार हुए बदमाशों की तलाश में पुलिस लगी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें