फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: नमो गाथा नुक्कड़ नाटक का हुआ आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में राजस्थान इंटर काॅलेज के सभागार में बृहस्पतिवार को सेवा स्मरण नमो सेवा गाथा नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इसके माध्यम से 25 साल की उपलब्धियों के बारे में बताया गया।
विज्ञापन

भाजपा के नगर अध्यक्ष पश्चिमी नितिन विश्वकर्मा के नेतृत्व में हुए आयोजन में अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष व सुल्तानपुर के प्रभारी बृजभूषण सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज जायसवाल, अशोक केशरवानी आदि ने विचार व्यक्त किए। संचालन मंडल मंत्री गोपाल अग्रवाल ने किया। नुक्कड़ नाटक के दौरान प्रधानाचार्य अशोक कन्नौजिया, प्रमोद पांडेय, कार्यक्रम संयोजक सचिन जायसवाल, रूपेश यादव, दीपा ऊमर आदि उपस्थित रहे।
उधर, लालगंज के दुबार कला कंपोजिट विद्यालय में बृहस्पतिवार को मेरे सपनों का भारत विषय पर ब्लॉक स्तरीय ड्राइंग प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने रॉकेट, मेट्रो, बुलेट ट्रेन, इसरो, जल जीवन मिशन समेत विज्ञान, तकनीक और विकास से जुड़ी परियोजनाओं को चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया। बच्चों की कल्पना में वर्ष 2047 के विकसित भारत की तस्वीर दिखाई दी।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बालेंदु मणि त्रिपाठी रहे। अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी शैलेंद्र त्रिपाठी व संचालन दिनेश चौबे ने किया। प्रधानाध्यापक शाहिदा निकहत ने आभार व्यक्त किया। इस दौरान मनोज सिंह, अमरेश मौर्य, ईश्वर चंद्र, विद्यासागर, गिरीश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें