फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों की फीस न दिए जाने से स्कूलों से काटा जा रहा नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश जल निगम संघर्ष समिति के आह्वान पर संबंधित घटक संगठनों का क्रमिक अनशन बुधवार को भी कार्यालय अधिशासी अभियंता अभाव खंड उत्तर प्रदेश जल निगम गेट पर जारी रहा। इस दौरान कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी कर अव्यवस्थाओं पर सरकार को कोसा।
विज्ञापन

भोजनावकाश के दौरान धरने को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष इं. अबरार अहमद ने कहा कि पिछले पांच माह से वेतन व पेंशन न मिलने से कर्मचारी सहित परिवार भुखमरी के कगार पर पहुंच गया है। बच्चों की फीस न दिए जाने से स्कूलों से उनका नाम काट दिया जा रहा है। पैसे के अभाव में कर्मचारियों और उनके परिवार में बीमार सदस्यों के समुचित उपचार नहीं हो पा रहे हैं। मीडिया प्रभारी आशुतोष श्रीवास्तव ने कहा वेतन न मिलने से कर्मचारी कर्ज के शिकार हो रहे हैं। पैसे के अभाव में कईयों के घरों में चूल्हे तक ठंडे पड़ गए हैं। अनशन व प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने अपनी तीन मांगों को अविलंब पूरा करने की मांग की। अध्यक्षता इं. ऋषिकेश कुमार एवं संचालन मो.अशफाक ने की। कार्यक्रम में महंथ सिंह, मनोज श्रीवास्तव, दीनानाथा पाल, आत्माराम दुबे, मनीष दुबे, उत्तम विश्वकर्मा, इं. संजय कुमार जायसवाल, इं. अरविंद राम, श्याम बचन, सुनील कुमार मिश्रा, श्रीगोपाल, आशुतोष श्रीवास्तव आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें