फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरा हृदय हमेशा भाजपा के साथ रहा : डा. डंग

Tue, 11 Aug 2015 01:05 AM IST
ब्यूरो, मिर्जापुर, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक और मंत्री रहे डा. सरजीत सिंह डंग की लंबे  अर्से बाद भाजपा में वापसी पर पार्टी के जिला कार्यालय में  सोमवार को अभिनंदन समारोह हुआ। इस दौरान डा. डंग ने  कहा कि वह भले ही कुछ समय  के लिए भाजपा से अलग रहे, लेकिन उनका हृदय हमेशा भाजपा के साथ था।
विज्ञापन


कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष अनिल सिंह की अगुवाई में भाजपाजनों ने डा. डंग का स्वागत किया।  इस दौरान डा. डंग ने कहा कि           फिर अपने घर में लौटने का मौका मिला है।

इसका लाभ आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को   जीत की राह पर लौटा कर लिया जा सकता है। कहा कि कार्यकर्ताओं को पांचों           विधानसभा में कमल खिलाने के लिए कड़ी मेहनत करनी                होगी।
विज्ञापन


आगामी विधानसभा चुनाव के   बाद उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार तय है।

समारोह में लाल बहादुर सिंह, मनोज जायसवाल, मुन्ना सिंह, विद्याधर तिवारी, वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित रत्नाकर मिश्रा, विकेश्वर प्रताप सिंह,    स्वामीनाथ सिंह, आशुकांत चुनाहे, सुषमा पांडेय, प्रमोद सिंह, बिंद्रा विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें