कछवां। मझवां ब्लाक क्षेत्र में महामलपुर प्राथमिक विद्यालय में कक्षा 7 की छात्रा मुस्कान पटेल का चयन इसरो में शैक्षिक भ्रमण के लिए हुआ है। इसकी खबर सुनते ही मुस्कान खुशी से झूम उठी। वह इसरो जाने के लिए काफी उत्साहित है। उसका कहना है कि वह पढ़ लिखकर आगे डाक्टर बनना चाहती है।
मुस्कान के पिता वीरेंद्र कुमार पटेल किसानी कर जीवकोपार्जन करते है। प्रधानाध्यापक आशुतोष कुमार ने बताया कि वाराणसी, प्रयागराज और मिर्जापुर मंडल से 11 जनपदों के परिषदीय विद्यालयों से कुल 22 छात्र- छात्राओं का चयन किया गया है। इस कार्यक्रम को एक्पोजर विजिट के रूप में आयोजित किया जा रहा है, ताकि बच्चे देश के प्रमुख वैज्ञानिक संस्थानों और राष्ट्रीय महत्व के स्थलों को नजदीक से देख कर समझ सकें। प्रधानाध्यापक सहित ग्रामीणों ने मुस्कान के उज्जवल भविष्य की कामना व्यक्त किया है।