विन्ध्याचल । विंध्य कारीडोर योजना के अंतर्गत द्वितीय फेज की कार्य का शुभारंभ शनिवार से हुआ। मां विंध्यवासिनी मंदिर परिक्रमा पथ के ध्वस्तीकरण के पश्चात द्वितीय फेज में चार गलियों का चौड़ीकरण किया जाना है। इसके लिए पहली रजिस्ट्री नगर विधायक रत्नाकर मिश्र ने की। शनिवार को चार रजिस्ट्री हुईं।
चौड़ीकरण में पक्का घाट 35 फीट, कोतवाली गली 35 फीट, न्यू वीआईपी 35 फीट एवं पुरानी वीआईपी 40 फीट किया जाना है। जिसके लिए रजिस्ट्री की प्रक्रिया शनिवार को शुरू की गई । उत्तर प्रदेश शासन से 33 करोड़ का धन अवमुक्त होने के पश्चात जिला प्रशासन ने शनिवार को रजिस्ट्री प्रक्रिया प्रारंभ की। जिसमें नई वीआईपी पर स्थित नगर विधायक के होटल का चौड़ीकरण में जाने वाला भाग रजिस्ट्री करवाया गया। नगर विधायक समेत चारों भाइयों ने रजिस्ट्री की इसके साथ ही तीन और भवन स्वामियों ने रजिस्ट्री की। नई वीआईपी पर दो संपत्ति एवं पुरानी बीआईपी पर दो संपत्ति की। रजिस्ट्री शनिवार को पूरी हुई। दूसरे फेज में करीब 270 संपत्तियों की रजिस्ट्री कराई जानी है। भवन स्वामी लगातार भारतीय स्टेट बैंक चौराहा पर स्थित कैंप कार्यालय में पहुंच रहे हैं।