फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: नटवां में लगा मड पंप अब नहीं होगा जलभराव

विज्ञापन
नटवां में लगा मड पंप, सोशल मीडिया
विज्ञापन
मिर्जापुर। नटवां-शास्त्री सेतु मार्ग पर होने वाले जलभराव से अब मुक्ति मिलेगी। इसके लिए पांच हार्सपावर के दो मड पंप नटवा ओवरब्रिज के पास लगाए गए हैं। इसी जगह पर बरसात के पानी से सबसे अधिक जलभराव होता था। अब बरसात का पानी इकट्ठा होगा तो उसे यह मड पंप खींचकर बाहर कर देगा।
विज्ञापन

यह मार्ग नगर को सीधे शास्त्री सेतु से जोड़ता है। बरसात में प्राय: होने वाले जलभराव से जाम लगता था व अन्य समस्याएं होती थी। नगर पालिका परिषद की ओर से यह व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

जब जलभराव होगा तो यह पंप पानी सहित कीचड़ को भी खींचकर नालियों के सहारे पास ही स्थित नाले तक पहुंचा देगा। इससे सड़क पर जलभराव होगा ही नहीं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें